सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jyoti Singh vs Pawan Singh: Her father-in-law Rambabu Singh spoke on every allegation made by the Bhojpuri sta

Jyoti Singh vs Pawan Singh: भोजपुरी स्टार के हर आरोप पर बोले उनके ससुर रामबाबू सिंह, लगाए आरोप।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 12 Oct 2025 01:20 PM IST
Jyoti Singh vs Pawan Singh: Her father-in-law Rambabu Singh spoke on every allegation made by the Bhojpuri sta
पवन सिंह vs ज्योति सिंह के रोजाना वार पलटवार के बाद अब पवन सिंह के ससुर भी कूद पड़े हैं। पति-पत्नी के बाद अब ज्योति सिंह के पिता ने बयान दिया है और अपने दामाद को झूठ का पुलिंदा बताया है। ज्योति सिंह पर चुनाव लड़ने की लालच के आरोप लगे तो पिता ने बेटी का बचाव किया और कई खुलासे किए। 

इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार करवा चौथ पर जो किया, उसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल, ज्योति ने न सिर्फ इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की बधाई दी बल्कि खुद भी पति पवन सिंह के नाम का व्रत रखा. जबकि हाल ही में दोनों के रिश्ते कानूनी विवादों में घिरे हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लग चुके हैं. ऐसे में ज्योति का ये कदम लोगों में उत्सुकता और चर्चाओं का विषय बन गया है. ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे लाल जोड़े में सजी दिखाई दीं. हाथों में करवा चौथ की थाली लिए उन्होंने पहले चांद को अर्घ्य दिया और फिर पानी पीकर व्रत तोड़ा. वीडियो में उनकी मुस्कुराहट और पारंपरिक साज-सज्जा देख कई यूजर्स ने इसे ‘ड्रामा’ बताते हुए ट्रोल भी किया.पिछले कई महीनों से पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है. ज्योति ने पति पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह विवाद मीडिया में खूब उछला.

पवन सिंह ने भी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी थी. अब जब सबको लग रहा था कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है, तभी ज्योति की इस पोस्ट ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की जिसमें वे हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा – “सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!” लेकिन जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी, वह यह कि इस पोस्ट में ज्योति के नाम के नीचे अब भी ‘पवन सिंह’ लिखा हुआ था. लोगों ने तुरंत नोटिस किया कि कानूनी विवादों के बावजूद उन्होंने पति का नाम नहीं हटाया है.वहीं शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मिलीं, और चर्चा है कि वे जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। ज्योति सिंह ने जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मिलकर उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। अब आप ही मुझे इंसाफ दिलाईए। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने उनको ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि आपके अन्याय का बदला लिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को टिकट देने के सवाल पर कहा कि दो साल पहले ज्योति सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उनसे मिली थीं। उस समय सिर्फ परिचय के तौर पर बात हुई थी। प्रशांत किशोर ने कहा, "ये आपका पारिवारिक मामला है और इस मामले में कुछ बोलना मेरा उचित नहीं होगा... हम किसी के पारिवारिक या व्यक्तिगत मामले में नहीं पड़ते और टिकट की बात है तो किसी एक व्यक्ति के लिए नियम बदले नहीं जाएंगे।" आरा विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार पहले ही घोषित है - डॉ. विजय गुप्ता।



प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि डॉ. विजय गुप्ता के नाम में कोई परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति के लिए अपने नियम नहीं बदलती। पवन सिंह, जो बीजेपी में शामिल हैं और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, उनके टिकट पर अब खतरा मंडरा रहा है।ज्योति सिंह ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि पवन सिंह उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करते, और इसी वजह से वे चुनाव लड़ने की सोच रही हैं। उन्होंने कहा था, "अगर पवन मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी"।पवन सिंह ने कहा है कि ज्योति चुनाव लड़ने का दबाव बना रही थीं, लेकिन टिकट दिलवाना उनके बस की बात नहीं। बता दें कि पवन सिंह को केंद्र सरकार से Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिली है, जो उनके चुनावी माहौल और संभावित खतरों को देखते हुए है।पवन सिंह की लोकप्रियता और स्टार पावर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, खासकर महिला वोटरों के बीच इस विवाद का क्या असर पड़ सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 12 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

12 Oct 2025

Amir Khan Muttaqi Visits Deoband: आमिर खान मुत्ताकी ने देवबंद का दौरा किया, हदीस का सबक पढ़ा

12 Oct 2025

Sergio Gor Mets PM Modi: सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर कही ये बात

12 Oct 2025

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने जेपी प्रतिमा का किया माल्यार्पण, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

11 Oct 2025

UP News: रायबरेली में युवक की हत्या के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर लगाए आरोप

11 Oct 2025
विज्ञापन

Government Scheme : गुजरात में इन सराकरी योजनाओं ने किए कई युवाओं के सपने पूरे

11 Oct 2025

Cough Syrup : डॉक्टर से जानें कौन सा कफ सिरप होगा आपके बच्चे के लिए बेहतर? | Coldrif | Amar Ujala

11 Oct 2025
विज्ञापन

Amir Khan Muttaqi: अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर भड़के राहुल-प्रियंका

11 Oct 2025

Gold News: कितनी रकम का Gold खरीदना होगा फायदेमंद? ये सही समय या नहीं | Gold Invest Tips |

11 Oct 2025

सीट शेयरिंग में RJD के सामने नहीं चली कांग्रेस की, मिली इतनी ही सीटें!

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: पवन सिंह ने एलान किया कि नहीं लड़ेंगे चुनाव, ज्योति सिंह बनीं फैसले की वजह।

11 Oct 2025

Taliban Press Conference Controversy: मुत्ताकी की PC में महिला पत्रकारों के बैन पर भड़का विपक्ष।

11 Oct 2025

आजम खां ने की मायावती की तारीफ, अखिलेश को छोड़ बसपा का थामेंगे दामन?

11 Oct 2025

Weather Report: Delhi-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का असर, कई राज्यों बारिश अब भी जारी। IMD

11 Oct 2025

टिकट मिलने से पहले ही अनंत सिंह ने किया नामांकन का एलान

11 Oct 2025

BJP ने कर दी 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी? देखें पूरी लिस्ट

11 Oct 2025

Trump Tariff on China: नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर ट्रंप बौखलाए, चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ।

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA सीट शेयरिंग पर बन गई बात, इतनी सीटों पर मान गए चिराग, मांझी, कुशवाहा।

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: पीके से मिली पवन की पत्नी ज्योति सिंह, बंद कमरे में क्या हुई बातें?

11 Oct 2025

Jyoti Singh vs Pawan Singh: करवाचौथ का वीडियो शेयर कर भोजपुरी एक्टर की पत्नी ने क्या कहा?

11 Oct 2025

Ayodhya Blast Latest Update : अयोध्या में विस्फोट की घटना पर सांसद ने किया खुलासा, बताया कैसे हुआ धमाका

11 Oct 2025

Weather Forecast 11 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया खुलासा

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर NDA की बैठक से पहले विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: JDU के दो दिग्गज नेता हुए RJD में शामिल ,नीतीश पर जमकर भड़के तेजस्वी यादव

11 Oct 2025

Karwa Chauth 2025: देश के राजनीतिक दिग्गजों ने मनाया करवा चौथ,अर्घ्य देकर पूरा हुआ सुहागिनों का व्रत

11 Oct 2025

कफ सिरप मामले में प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी पर छिंदवाड़ा में डॉक्टरों का प्रदर्शन

10 Oct 2025

Rajasthan News : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा बोले मेहनत से बनते हैं विधायक | Amar Ujala

10 Oct 2025

Alwar News : अधेड़ ब्लाइंड मर्डर केस खुलासा, मोबाइल चुराने ने के लिए की थी हत्या

10 Oct 2025

CM Yogi ने गोरखपुर में ट्रेड शो स्वदेशी मेले का किया शुभारंभ | Amar Ujala

10 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed