{"_id":"6985b1635f307b0684090c0a","slug":"video-amidst-cold-and-darkness-soldiers-eliminated-terrorists-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kishtwar Encounter: ठंड और अंधेरे के बीच जवानों ने आतंकियों का किया सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar Encounter: ठंड और अंधेरे के बीच जवानों ने आतंकियों का किया सफाया
जब दुनिया गहरी नींद में सो रही थी तब किश्तवाड़ के छात्रू की गगनचुंबी पहाड़ियों पर मौत और जिंदगी के बीच एक खामोश जंग लड़ी जा रही थी। यह कोई सामान्य ऑपरेशन नहीं था... यह परीक्षा थी उस अटूट साहस की, जो माइनस 5 डिग्री के जमते तापमान और 1500 फीट से ज्यादा की ऊबड़-खाबड़ ऊंचाई पर भी डिगता नहीं है।
कुदरत की कठिन परीक्षा और जांबाजों का संकल्प : छात्रू से करीब 8 किलोमीटर ऊपर, जहां ऑक्सीजन कम और घनी झाड़ियों का साया ज्यादा है वहां सुरक्षाबलों (सेना, सीआरपीएफ और पुलिस) का सामना सिर्फ आतंकियों से नहीं, बल्कि कुदरत के क्रूर मिजाज से भी था। बिछड़ और डोलगाम के बीच बहते उस बर्फीले नाले की गड़गड़ाहट के बीच, हमारे जवानों ने अपनी सांसें रोक रखी थीं।
पिछले 20 दिनों से ये शिकारी (आतंकी) पहाड़ियों की ओट में छिपकर भाग रहे थे लेकिन बीती रात सुरक्षाबलों ने वह चक्रव्यूह रचा कि बच निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए। घने पेड़ों व जमी बर्फ के बीच जहा एक गलत कदम सीधे गहरी खाई में ले जा सकता है, हमारे जवानों ने रेंगते हुए आतंकियों के करीब पहुंचने का जोखिम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।