Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
An inspection lasting two hours was conducted at a house in the Nai Basti area of Mauranipur; the physician samples and bills were found to be valid.
{"_id":"6a733ed655575011b70a28a1","slug":"video-an-inspection-lasting-two-hours-was-conducted-at-a-house-in-the-nai-basti-area-of-mauranipur-the-physician-samples-and-bills-were-found-to-be-valid-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर के नई बस्ती स्थित मकान में दो घंटे चली जांच, फिजिशियन सैंपल और बिल वैध पाए गए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मऊरानीपुर के नई बस्ती स्थित मकान में दो घंटे चली जांच, फिजिशियन सैंपल और बिल वैध पाए गए
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:17 PM IST
Link Copied
मऊरानीपुर। नकली दवाओं के कारोबार की सूचना पर बुधवार दोपहर औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के नई बस्ती मोहल्ले स्थित एक मकान में छापेमारी की। करीब दो घंटे तक चली सघन जांच के बाद मौके से कोई भी नकली या अवैध दवा बरामद नहीं हुई। जांच में दवाओं से संबंधित दस्तावेज और बिल सही पाए गए।
बिना लाइसेंस दवा कारोबार एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार (झांसी), रेखा सचान (हमीरपुर) और विनय मिश्रा (ललितपुर) की संयुक्त टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मकान में रखी दवाओं और संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
जांच के दौरान वहां मौजूद नितेश नायक ने स्वयं को ग्लेनमार्क कंपनी का मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) बताया। मौके पर फिजिशियन सैंपल भी मिले। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को फिजिशियन सैंपल रखने की अनुमति होती है। जांच में दवाओं के बिल और कंपनी से संबंधित दस्तावेज भी वैध पाए गए।
औषधि प्रशासन की टीम ने नितेश नायक से कंपनी का अप्वाइंटमेंट लेटर और अन्य आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत करने को कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।