Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Kanwar Yatra sets out with songs dedicated to Bhole; Jakhaura becomes immersed in devotion to Shiva amidst chants of 'Har-Har Mahadev'.
{"_id":"6a78ab208208f7075302849f","slug":"video-kanwar-yatra-sets-out-with-songs-dedicated-to-bhole-jakhaura-becomes-immersed-in-devotion-to-shiva-amidst-chants-of-har-har-mahadev-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोले के गीत गाते निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ जखौरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भोले के गीत गाते निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ जखौरा
नीरज नरवरिया
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:00 PM IST
Link Copied
जखौरा (ललितपुर)। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का उत्साह चरम पर है। कस्बा जखौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को जखौरा से कांवड़ियों का एक जत्था डाक कांवड़ लेकर ओरछा धाम के लिए रवाना हुआ।
कांवड़ियों ने बताया कि वे ओरछा धाम से पवित्र जल लेकर डाक कांवड़ के माध्यम से वापस लौटेंगे। सोमवार सुबह करीब दस बजे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यात्रा को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शनिवार को जखौरा क्षेत्र के तिलहरी, ननौरा, किसलवास और देवरी सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने गए थे। रविवार को ये कांवड़िए जखौरा कस्बे से अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि शाम तक वे अपने-अपने स्थानों पर पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद अपनी परंपरा और अनुष्ठान के अनुसार सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।
सावन माह के चलते क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। शिवभक्ति के जयकारों से गांव-कस्बों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।