{"_id":"6a721e27247c05ca770fac3e","slug":"video-tazias-and-burraqs-taken-out-on-chehlum-akharas-displayed-astonishing-feats-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चेहल्लुम पर निकले ताजिए और बुर्राक, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चेहल्लुम पर निकले ताजिए और बुर्राक, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:45 PM IST
Link Copied
झांसी। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को शहर में अकीदतमंदों ने परंपरागत ढंग से ताजिए और बुर्राक के जुलूस निकाले। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थानों तक पहुंचे, जहां लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी।
जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने तलवारबाजी, लाठी, बनैती और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। कलाकारों के करतब देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। युवाओं और बच्चों में भी इन प्रदर्शनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
जुलूस के दौरान या हुसैन की सदाओं के बीच अकीदतमंद मातम करते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा पेयजल और शर्बत की व्यवस्था भी की गई।
चेहल्लुम के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।