{"_id":"6abcc22bd22acc4951059a12","slug":"video-video-aavara-katata-ka-jhada-na-bthara-ka-naca-taugdhapakara-mata-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोंचा, तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोंचा, तड़पकर मौत
चिनहट। गंगा विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब सात बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बंदर पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बंदर को घेरकर बुरी तरह नोच डाला। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदर कॉलोनी में घूम रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों के हमले की जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह बंदर को उनके चंगुल से बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
कॉलोनी निवासी अधिवक्ता प्रमोद रावत और रिंकू ने बताया कि बंदर को कुत्तों से बचाने के बाद उसकी हालत देखकर इलाज के लिए नगर निगम और पेट एनिमल टीम समेत कई जगहों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कई नंबरों पर संपर्क नहीं हो सका और समय पर कोई मदद नहीं मिल पाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घायल बंदर को समय रहते उपचार मिल जाता तो संभवत: उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों के झुंड पर प्रभावी कार्रवाई करने और घायल पशुओं के लिए तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।