{"_id":"6a9816f5fad6e9b024084aa0","slug":"video-video-pacakarama-oura-yaga-sa-kamara-tharatha-saitaka-va-salpa-dasaka-ka-upacara-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंचकर्म और योग से कमर दर्द, साइटिका व स्लिप डिस्क का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंचकर्म और योग से कमर दर्द, साइटिका व स्लिप डिस्क का उपचार
तेलीबाग स्थित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, कल्ली पश्चिम में कमर दर्द, स्पांडिलाइटिस, साइटिका और स्लिप डिस्क जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में इन रोगों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर पंचकर्म, योग और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। इसके लिए आयुर्वेद, होम्योपैथी, पंचकर्म, योग और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का आवश्यकता के अनुसार समन्वित रूप से उपयोग किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।