{"_id":"6a4e4ca86ad7fbc631024cb7","slug":"video-video-sararafa-ltakada-ka-khalsa-para-palsa-tama-samamanata-vayaparaya-na-jataya-aabhara-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सर्राफ लूटकांड के खुलासे पर पुलिस टीम सम्मानित, व्यापारियों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सर्राफ लूटकांड के खुलासे पर पुलिस टीम सम्मानित, व्यापारियों ने जताया आभार
सराफ सचिन वर्मा को गोली मारकर लूट की वारदात का खुलासा करने और लूटे गए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात बरामद करने पर बुधवार को व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
दीपचंद वर्मा की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव, इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह व सर्विलांस प्रभारी मनोज सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को प्रतीक चिह्न भी भेंट किया।
गोसाईगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता व अमेठी के सर्राफा व्यापारी दीपचंद वर्मा ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम यादव और अंकुल यादव को गिरफ्तार किया। साथ ही बड़ी मात्रा में लूटे गए जेवरात बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।
व्यापार मंडल ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस खुलासे से व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों ने भी व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व रवि वर्मा समेत भारी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।