सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra stopped Rahul gave way to ambulance 250 year old Shivling found in Gwalior

खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा रोक राहुल ने दिया एंबुलेंस को रास्ता, ग्वालियर में मिला 250 साल पुराना शिवलिंग

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:03 PM IST
Bharat Jodo Yatra stopped Rahul gave way to ambulance 250 year old Shivling found in Gwalior
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को 10वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। राहुल गांधी ने सुबह छह बजे जनाहा गांव से यात्रा की  शुरुआत की। राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और दिग्विजय सिंह के बेटे व विधायक जयवर्धन सिंह भी यात्रा में पदयात्री के तौर पर शामिल हुए। राहुल गांधी की यात्रा का एंबुलेंस को रास्ता देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एंबुलेंस में एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस और क्यूआरएफ के जवानों ने तीन मिनट में 250 से अधिक गाड़ियों को हटवाया और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। बता दें, आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। आगर से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। 

पूरी खबर पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा रोककर एंबुलेंस को दिया गया रास्ता, सोशल मीडिया पर हुई राहुल की तारीफ

ग्वालियर में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव शिवलिंग मिला है। खुदाई में मिले शिवलिंग के करीब ढाई सौ साल पुराने होने का दावा किया जा रहा है। शहर के सागर ताल के पास कब्रिस्तान के नजदीक खुदाई के दौरान कुछ युवकों को शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक जब खुदाई कर रहे थे तो उन्हें वहां कुछ होने का आभास हुआ, उसके बाद जब उन्होंने ऊपर से मिट्टी हटाई तो शिवलिंग नजर आया। युवकों ने शिवलिंग को बाहर निकाला गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर मिली तो वहां सैकड़ों संख्या में लोग पहुंच गए और पूजा-अर्चना करने लगे। स्थानीय लोगों ने शिवलिंग के 250 साल पुराने होने का दावा किया है। साथ ही शिवलिंग मिलने वाली जगह पर मंदिर निर्माण कराने की मांग की है।

पूरी खबर पढ़ें: MP News: ग्वालियर में कब्रिस्तान के पास खुदाई में मिला ढाई सौ साल पुराना शिवलिंग, पूजा करने उमड़े लोग


सतना जिले के कोलगंवा थाना क्षेत्र में गोलीबारी का मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने रात में बाबूपुर गांव में स्थित शराब की दुकान पर फायरिंग कर दी, इस दौरान वहां मौजूद दुकान के कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक का दिन में शराब की दुकान पर किसी बात को लेकर कर्मचारियों से विवाद हुआ था, रात में वह शराब के नशे में बंदूक लेकर दुकान पहुंचा और फायरिंग करने लगा। सीसीटीवी फुटेज में युवक नशे की हालत में झूमता हुआ नजर आ रहा है।

पूरी खबर पढ़ें:  Satna: शराबी युवक ने शराब की दुकान पर की फायरिंग, जान बचाकर भागे कर्मचारी, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा नजारा
 
छतरपुर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर बैठी गर्भवती महिला की जान बाल-बाल बच गई।  बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के NH 39 से एक गर्भवती महिला परिजनों के साथ मारूति ओमनी कार से जा रही थी, इसी दौरान कार में आग लग गई।  इसी दौरान वहां से थाना TI अरविंद दांगी की पुलिस गाड़ी गुजर रही थी। घटना को देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी और आग बुझाई। पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके परिजनों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

पूरी खबर पढ़ें: Chhatarpur: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची गर्भवती महिला, रास्ते से गुजर टीआई और पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग

रीवा लोकायुक्त की टीम ने चंदिया में पदस्थ आरआई को 60 हजार रुयये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि RI लालमन प्रजापति ने चंदिया निवासी फरियादी करीमुल्ला की पैतृक जमीन का सीमांकन करने के एव ज में रिश्वत की मांग की थी। बिना पैसे लिए आरआई फरियादी की जमीन का सीमांकन करने के लिए तैयार नहीं था। आरआई से परेशान होकर फरियादी ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए चंदिया आरआई को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पूरी खबर पढ़ें:  MP News: उमरिया में राजस्व निरीक्षक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पैतृक जमीन सीमांकन के बदले मांगी थी घूस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देखें खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी स्वरा भास्कर, जयराम रमेश ने बताई सिंधिया के भाजपा में जाने की वजह

01 Dec 2022

रोहतक में मकान तोड़ने के खिलाफ निगम में हंगामा,प्रदर्शनकारियों ने जलाए उपले समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: युवा से लेकर बुजुर्गों तक चुनाव के दौरान ऐसा दिखा नजारा

01 Dec 2022

सोनीपत में खंभे-पेड़ से टकराई रोडवेज बस,50 में से 10 यात्रियों को चोटें,4 अस्पताल में दाखिल

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत में डाला वोट, आप और कांग्रेस पर साधा निशाना

01 Dec 2022
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव: सूरत में ढोल नगाड़ों से युवाओं ने किया मतदान के लिए प्रेरित

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: दबंग अंदाज में वोट डालने पहुंची सूरत की महापौर, साइकिल से पोलिंग बूथ पहुंची

01 Dec 2022
विज्ञापन

हिसार में फर्जी सर्टिफिकेट से बनी सरपंच,महिला ने BC-A जाति का नकली प्रमाण पत्र बनवाया

01 Dec 2022

बॉन्ड पालिसी पर सीएम का फैसला, समय अवधि 7 साल से घटाकर 5 साल की,राशि 40 से घटाकर 30 लाख

01 Dec 2022

हरियाणा के पांच खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, बोले- मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी

01 Dec 2022

गुजरात चुनाव : अनोखे अंदाज में वोट करने पहुंचे कांग्रेस विधायक, साइकिल पर सिलेंडर लेकर घर से निकले

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: गुजरात में मिनी अफ्रीकी गांव जंबूर में पहली बार वोट करने का जश्न

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: वोटिंग से पहले बीजेपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

01 Dec 2022

गुजरात चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर CEC राजीव कुमार की अपील

01 Dec 2022

बीजेपी के वंशवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव ने तस्वीरों से दिया जवाब

30 Nov 2022

करनाल में 2 पेट्रोल पंप पर चली गोलियां,बदमाश ने पहले गोली मारी, फिर रुपए मांगे समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

30 Nov 2022

MP की खास खबरें:  कमलनाथ के 'हम सात दिन से मर रहे हैं' बयान पर गृहमंत्री का तंज, फोटो विवाद पर रवीना की सफाई

30 Nov 2022

मैनपुरी के जातीय समीकरण ने बढ़ा दी हैं बीजेपी की उम्मीद!

30 Nov 2022

कानून मंत्री किरण रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के बीच क्यों जारी है तनातनी?

30 Nov 2022

Mainpuri Bypoll: शिवपाल का योगी पर पलटवार, फुटबाल कहे जाने पर दिया जवाब

30 Nov 2022

राहुल गांधी से पहले महाकाल के दर्शन इंदिरा से लेकर राजीव गांधी और सोनिया भी कर चुके

30 Nov 2022

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की लड़ाई में पार्टी के साथ ही परिवारों में भी फूट

30 Nov 2022

मध्य प्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में करीब से बाघ की फोटो लेने पर विवादों में फंसी रवीना टंडन

30 Nov 2022

'रावण' विवाद में कूदे हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, बोले- कांग्रेस ने अपने अंदर छुपा कर रखा है रावण

30 Nov 2022

'गद्दार' विवाद के बाद एक साथ आए सीएम गहलोत और सचिन पायलट, क्या थम गया सीएम पद पर विवाद?

30 Nov 2022

मैनपुरी उपचुनाव: सपा नेता रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग से की बीजेपी की शिकायत

30 Nov 2022

उत्तर प्रदेश: बहराइच में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर

30 Nov 2022

वीडियो: बाघ की फोटो खींचने के चक्कर में विवादों में फंसी एक्ट्रेस रवीना टंडन, सफाई में कही ये बात

30 Nov 2022

गुरुग्राम: दलेर मेहंदी का फार्म हाउस सील,NGT के आदेशों का पालन नहीं किया

30 Nov 2022

हरियाणा में किसान आंदोलन का एलान,अबकी बार मुद्दा बनेगा गन्ने का रेट

30 Nov 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed