सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Severe cold in MP, breaking previous records... know the condition of your city

MP Weather: एमपी में कड़ाके की ठंड, तोड़े पिछले रिकॉर्ड..जानें अपने शहर का हाल

Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Nov 2025 12:59 PM IST
MP Weather: Severe cold in MP, breaking previous records... know the condition of your city
प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बर्फीली हवाओं ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि सुबह-शाम ही नहीं, बल्कि दिन में भी तीखी ठिठुरन महसूस की जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में लगातार शीतलहर चल रही है। मंगलवार को 15 से अधिक जिलों में सर्द हवाएं चलीं और बुधवार को भी राहत की उम्मीद कम है। इसी बीच कोहरा भी बढ़ने लगा है और भोपाल में मंगलवार शाम से ही हल्की धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार और मंगलवार की रात तापमान में गिरावट जारी रही। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा जहां पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पचमढ़ी में 6.4, उमरिया में 7.6, नौगढ़ में 7.8, शिवपुरी में 8, बैतूल में 8.7, धार में 8.8, मलाजखंड में 8.9, खंडवा में 9.4, छिंदवाड़ा में 9.5 और खरगोन व मंडला में 9.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में 3 डिग्री बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार-सोमवार की रात दर्ज 5.2 डिग्री तापमान ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इंदौर में तापमान 7.7 डिग्री, ग्वालियर में 10.5, उज्जैन में 11 और जबलपुर में 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

16-17 नवंबर की रात भोपाल में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जिसने 1941 के 6.1 डिग्री वाले नवंबर रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साफ आसमान और उत्तरी हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र मौसम में बदलाव ला सकता है, लेकिन तब तक शीतलहर का असर जारी रहेगा।

पिछले 10 वर्षों में नवंबर में ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड बढ़ा है। इस बार अक्टूबर में 121% अधिक बारिश हुई। 30 अक्टूबर को भोपाल का दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जो 25 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन था। उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर में भी तापमान 24 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Baghpat: दुल्हन की विदाई से पहले गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट और पथराव, दोनों पक्षों की महिलाओं समेत सात घायल

18 Nov 2025

Shamli: लिलौन में बेटी की ससुराल सुलह कराने पहुंची मां को छत से फेंका, मौत

18 Nov 2025

Baghpat: भागौट से बड़ागांव तक निकाली गयी विधानसभा यूनिटी मार्च यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

18 Nov 2025

Muzaffarnagar: सर्वखाप महापंचायत में समाज सुधार के 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर, लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता का विरोध

18 Nov 2025

Shamli: राजकीय इंटर कॉलेज लिलोन में हुआ करियर मेला आयोजित

18 Nov 2025
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ युवक गिरफ्तार

18 Nov 2025

Meerut: अन्नू–साहिल की शादी में हर्ष फायरिंग, जयमाला के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने की दुनाली से फायरिंग, वीडियो वायरल

18 Nov 2025
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी में अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में की शिरकत, बोलीं यह

18 Nov 2025

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 में मंगलायतन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह बोले यह

18 Nov 2025

उन्नाव: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, समझाने गई पुलिस पर पथराव, दो सिपाही घायल

18 Nov 2025

अलीगढ़ में अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे, बोले यह

18 Nov 2025

हमीरपुर: 6 वाहनों सहित 24 लोकेटर नामजद, 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, वायरल हो रहे ये ऑडियो

18 Nov 2025

Jabalpur News: चोरी करता था भाई और माल बेचती थी बहन, खरीदार महिला भी गिरफ्तार, दस लाख के जेवरात भी बरामद

18 Nov 2025

Khandwa News: पीएमश्री एयर एंबुलेंस से वृद्धा को एयरलिफ्ट कर खंडवा से इंदौर के एमवाय भेजा, जिले का पहला मामला

18 Nov 2025

फरीदाबाद एसजीएम नगर स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, परिसर में कूड़ा और आवारा पशुओं से मरीज परेशान

18 Nov 2025

हरियाणा बनाम सर्विसेज मैच, फरीदाबाद के धीरू सिंह दोनों पारियों में फ्लॉप

18 Nov 2025

फरीदाबाद: बीके सिविल अस्पताल में गड्ढों से मरीजों को हो रही परेशानी

गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, 'SIR के जरिए BJP-RSS वोट चोरी की साजिश कर रहे'

18 Nov 2025

राजकीय हाईस्कूल बैकुंठपुर में कॅरिअर काउंसलिंग फाॅर गर्ल्स का आयोजन

18 Nov 2025

कानपुर: प्लास्टिक मलबे में लगी आग से हड़कंप, 33 केवीए विद्युत लाइन जली

18 Nov 2025

Jaipur शहर के 298 साल पूरे गए, आज भी बिखेर रहा है अपनी विरासत की चमक

18 Nov 2025

ChatGPT Group Chat लॉन्च! 20 लोग एक साथ AI से बात करेंगे!

18 Nov 2025

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में सीएसजेएमयू का प्रदर्शन रहा बेहतर, 1251-1300 रैंक पर पाया स्थान

18 Nov 2025

52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के शुभारंभ पर सिंहस्थ को लेकर बोले सीएम मोहन यादव

18 Nov 2025

फरीदाबाद: खाली प्लॉट बना गंदगी का अड्डा, प्रदूषण बढ़ने से स्थानीय परेशान

18 Nov 2025

Satna News: ससुर की हत्या की आरोपी बहू ने जीजा संग दी जान, एक ही फंदे पर लटकी मिलीं दोनों की लाशें

18 Nov 2025

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का सदस्य लक्सर से गिरफ्तार

18 Nov 2025

नदी किनारे गहरी खंती बनी जानलेवा, बारिश में मिट्टी बहने से कट गये थे किनारे

18 Nov 2025

भीतरगांव इलाके में निजी ट्यूबवेल से गेहूं की पलेवा शुरू

18 Nov 2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 18 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News

18 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed