सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   145 tribal villages of Damoh district included in Dharti Aba Yojana, Dharmendra Singh on tribal development

Damoh News: धरती आबा योजना में जिले के 145 आदिवासी गांव शामिल, आदिवासी विकास पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह यह बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 08:24 PM IST
145 tribal villages of Damoh district included in Dharti Aba Yojana, Dharmendra Singh on tribal development
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदिवासी बहुल गांवों के समग्र विकास के उद्देश्य से शुरू की गई 'धरती आबा योजना' के अंतर्गत दमोह जिले के 145 आदिवासी गांवों को चयनित किया गया है। इनमें तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 129 और जबेरा ब्लॉक के 16 गांव शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को पीएमश्री पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दी। यह आयोजन जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर जनभागीदारी अभियान, जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर के तहत किया गया।
 
‘आदिवासी गांवों को समृद्ध बनाने का संकल्प’
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि धरती आबा योजना प्रधानमंत्री मोदी की सोच का प्रतिबिंब है, जो आदिवासी गांवों को विकसित, पुष्पित और पल्लवित करने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां 50 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासी समुदाय की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इन गांवों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है कि इन गांवों तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो।

यह भी पढ़ें- Gwalior: लिव-इन में रह रही बिहार की महिला की मौत, फर्जी नाम-पते पर अस्पताल में भर्ती कर फरार हुआ युवक गिरफ्तार
 
मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना और किसानों को मिलने वाली सहायता की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सभी योजनाओं को धरती आबा योजना से जोड़कर लाभार्थियों को समेकित रूप से फायदा पहुंचाया जाएगा।
 
15 दिवसीय अभियान से जुड़ी जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि धरती आबा योजना के तहत पूरे भारत में 15 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 50% से अधिक जनजातीय आबादी वाले गांवों की पहचान कर वहां योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र आदिवासी लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि दमोह जिले में भी अभियान के तहत साइकिल वितरण, प्रमाण पत्र वितरण और अन्य सहायता दी गई है ताकि जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
 
छात्राओं को साइकिल और प्रतिभाओं को सम्मान
कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग की छह छात्राओं दुर्गा गौड़, शारदा गौड़, करीना, आकांक्षी क्रांति और मोहनी को साइकिल वितरित की गई। इसके साथ ही जिले के ट्राइब कैटेगरी में टॉप करने वाले छात्र सत्यम तेकाम, दीपेश गौड़, यश कुमारी गौड़ और कुमकुम परते को सम्मानित किया गया। पूजा गौड़ हाल ही में सीआईएसएफ में चयनित हुई हैं, उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सात लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें- Burhanpur News: मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बंद सफल, व्यापारियों का मिला व्यापक समर्थन, क्या कहा?
 
‘धरती आबा अभियान रहा पूरी तरह सफल’
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक अदिति शांडिल्य ने बताया कि 15 से 30 जून तक जिले के 173 गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम जनभागीदारी अभियान चलाया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक विकास का माध्यम बनेगी, बल्कि आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और अधिकारों को भी संरक्षित करेगी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के सदस्य, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया भराड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण

15 Jul 2025

Una: सर्व समाज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया आर्थिक योगदान

15 Jul 2025

कुरुक्षेत्र में जिला पार्षद हुई मुखर, बोले- विकास कार्यों की ग्रांट में किया जा रहा भेदभाव

15 Jul 2025

दोस्त पुलिस कार्यक्रम... कन्या गुरुकुल कॉलेज की छात्राओं से सब इंस्पेक्टर ने किया संवाद

कानपुर में कचहरी वीआईपी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, अधिकारियों को हादसे का इंतजार

15 Jul 2025
विज्ञापन

गाजियाबाद: गंगनहर घाट का जिलाधिकारी और एसीपी ने किया दौरा, दिल्ली-मेरठ रोड वन वे से गुजर रहे वाहन, कट बंद होने से लोग परेशान

15 Jul 2025

अमृतसर में बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस की रेड

15 Jul 2025
विज्ञापन

Kullu: पानी के भारी भरकम बिलों के खिलाफ मनाली में हुआ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2025

VIDEO: मदरसों के शिक्षकों और प्रबंधकों के साथ अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय में बैठक

15 Jul 2025

VIDEO: नगर आयुक्त कार्यालय में पहुंचे पार्षद, बोले- अधिकारी नहीं आए तो किसको समस्या बताएं

15 Jul 2025

VIDEO: लखनऊ में सुबह से हो रही उमस के बाद कई इलाकों में हुई बारिश

15 Jul 2025

कानपुर में नगर निगम जोन-चार की टीम ने हर्ष नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 Jul 2025

VIDEO: कोर्ट में पेश होने के लिए लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, आने की खबर सुनकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

15 Jul 2025

रुद्रपुर के ऑक्सफोर्ड एकेडमी में पुलिस पाठशाला का आयोजन, यातायात व साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा

शाहजहांपुर में कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने की उठाई मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2025

पानीपत के इसराना तहसील में तहसीलदार के रीडर को 25 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा

15 Jul 2025

मोगा में बारिश से गिरा मकान, एक व्यक्ति की मौत

वाराणसी में क्षत्रीय महासभा के कार्यकर्ताओ ने जमकर काटा बवाल, VIDEO

15 Jul 2025

कानपुर में डीएम ने 11 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण पोटली देकर अभियान को दिया बल

15 Jul 2025

VIDEO: विश्व युवा कौशल दिवस: सीएम योगी से सम्मानित होकर बोले युवा, हमारी तरह आगे आएं युवा और मिलेगा रोजगार का अवसर

15 Jul 2025

VIDEO: आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद 50 से 60 हजार कमा रहे युवा, सीएम योगी से सम्मानित होने के बाद दी प्रतिक्रिया

15 Jul 2025

रोहतक में अनुबंधित कर्मचारियों को 19 का इंतजार, 20 को होगी सर्व खाप पंचायत

15 Jul 2025

हरियाणा में कल बंद रहेंगे प्राइवेट स्कूल, प्रदेशाध्यक्ष ने फतेहाबाद में टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में दी जानकारी

15 Jul 2025

Kangra: बैजनाथ मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने पिता पर दराट से किया हमला, लहूलुहान

15 Jul 2025

बल्लभगढ़ हत्याकांड: युवक का अपहरण कर हत्या, आरोपी ने वीडियो किया वायरल, जानें दहशत के बाद क्या बोले लोग

15 Jul 2025

पुलिस अभिरक्षा में वारंटी की मौत, परिजनों को समझाने एसपी पहुंचे

15 Jul 2025

Shahdol News: चार जंगली हाथियों का आतंक, गांवों में मचाया तांडव, फसलें बर्बाद

15 Jul 2025

वाराणसी पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में गौ- तस्कर अरेस्ट

15 Jul 2025

रेवाड़ी व कोसली में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लगी जन जागरूकता प्रदर्शनी

15 Jul 2025

रेवाड़ी में बैंक में 10 लाख रुपए का बैग लेकर बदमाश फरार

15 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed