{"_id":"68cbf41702e99490700c131c","slug":"a-youth-was-shot-dead-in-patera-to-avenge-his-electoral-defeat-damoh-news-c-1-1-noi1223-3419128-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पटेरा में चुनावी हार का बदला लेने युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पटेरा में चुनावी हार का बदला लेने युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 18 Sep 2025 10:31 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते गुरुवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चुनावी हार का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मृतक देवेंद्र लोधी सरपंच का चचेरा भाई है, जो अपने घर से गांव में गुरुवार सुबह घूमने निकला था। इसी दौरान आरोपी मोती लोधी ने उस पर गोली चला दी और वह जमीन पर गिर गया और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। पटेरा टीआई सरोज सिंह ने बताया कि हत्या की वजह बीते पंचायत चुनाव की रंजिश है। पिछले पंचायत चुनाव में मृतक देवेंद्र लोधी के बड़े पिता का बेटा आनंदी लोधी सरपंच का चुनाव लड़ा था और आरोपी मोती लोधी भी उम्मीदवार था। देवेंद्र ने भाई का साथ देते हुए प्रचार-प्रसार में साथ दिया था। इसके बाद आनंदी लोधी ने चुनाव जीत लिया था, जबकि मोती लोधी हार गया था। तभी से मोती लोधी रंजिश रखे हुए था और दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
हत्या के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी मोती लोधी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
घात लगाकर किया हमला
मृतक देवेंद्र लोधी के भाई विष्णु सिंह ने बताया कि मेरा भाई गांव में एक जगह बैठा हुआ था, तभी आरोपी दो लोगों के साथ बाइक से बंदूक लेकर पहुंचा। उनके बीच गाली गलौज की आवाज सुनाई दे रही थी। जब तक मैं पहुंचा आरोपी ने मेरे भाई को गोली मारी और वहां से फरार हो गया।
मृतक के भाई का यह भी कहना है कि पंचायत चुनाव में हार के बाद से आरोपी मोती रंजिश बनाए हुए था और उसका कहना था कि चुनाव में खर्च हुए 500000 रुपए चाहिए, वरना वो मारकर उसकी वसूली करेगा। हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन का कहना है आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
भाइयों में बड़ा था मृतक
मृतक देवेंद्र लोधी तीन भाई हैं। देवेंद्र सबसे बड़ा था। तीनों की मिलाकर करीब 40 एकड़ पैतृक खेती की जमीन है। मृतक देवेंद्र का एक 15 साल का बेटा है। मृतक कुछ साल से हटा में अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार रात अपने माता-पिता से मिलने गांव पहुंचा था और सुबह उसके साथ यह हादसा हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।