दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के चौरईया मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 12 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। घायलों को हटा सिविल अस्पताल के साथ ही जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है वहीं ऑटो चालक फरार हो गया। घटना मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरम खदान के मोड़ पर हुई है।
ये भी पढ़ें- स्कूल बस और डायल 100 में जोरदार टक्कर, कई मासूम घायल; मऊगंज में बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे
जानकारी के अनुसार वर्धा ग्राम पंचायत के इमलिया गांव निवासी आदिवासी समाज के लोग ऑटो में सवार होकर घोघरा गांव में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस वापस अपने घर लौट रहे थे। मुरम खदान के मोड़ के पास पहुंचते ही सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार व्रद्ध महिलाएं और पुरुष सहित करीब 12 से अधिक सवारियां घायल हुए हैं। जिन्हें राहगीरों की सूचना पर 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो और सिविल अस्पताल हटा भेजा गया है। घटना की सूचना पर मडियादो थाना पुलिस भी मौके पर पहुची। बताया जा रहा है ऑटो चालक वर्धा निवासी हैं जो मोके से फरार हो गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें- आमने सामने से भिड़े दो ट्रक, एक का चालक अंदर ही बुरी तरह फंसा; हाईवे पर लगा लंबा जाम
यह हुए घायल
ऑटो में सवार घायलों में धीरज पिता शंकर आदिवासी निवासी इमलिया, राव रानी पति किशोरी आदिवासी 60, लखु पिता हल्के आदिवासी 70, कुसुमरानी पति लखु आदिवासी 65, मंजली बहु पति शंकर आदिवासी 45, काशीराम पिता छुट्टे आदिवासी 55, बेनी बाई पति हरप्रसाद आदिवासी 40, सुखनंदी आदिवासी पिता धम्मू 52 यह सभी लोग घायल हुए हैं। एक घायल काशीराम ने बताया ऑटो में करीब 15 से 16 लोग सवार थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और ऑटो पलट गया। पुलिस ने ऑटो चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।