{"_id":"67cc0bce7c3758496202afe7","slug":"bees-attack-during-funeral-procession-damoh-news-c-1-1-noi1223-2704286-2025-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, अर्थी छोड़कर भागे लोग, मुंडन करा रहे लोग भी हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, अर्थी छोड़कर भागे लोग, मुंडन करा रहे लोग भी हुए शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 07:33 AM IST
दमोह शहर के फुटेरा तालाब के पास शव यात्रा में जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अर्थी छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। कुछ देर बाद मधुमक्खियां शांत हुईं, तब लोगों ने अर्थी को मुक्तिधाम तक पहुंचाया।
दरअसल, फुटेरा तालाब के पास हटा नाका मुक्तिधाम में शव यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आधा सैकड़ा से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार सुबह 11:30 बजे की है। मांझी समाज की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला रैकवार की अंतिम यात्रा असाटी वार्ड से हटा नाका मुक्तिधाम की ओर जा रही थी। अंतिम यात्रा में करीब दो सैकड़ा से अधिक लोग शामिल थे। यात्रा फुटेरा तालाब के पास विश्राम घाट पर पूजन के लिए रुकी, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव यात्रा के साथ चल रही मटकी से निकलने वाला धुआं पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंच गया, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया।
लोग शव छोड़कर भागे
मधुमक्खियों के हमले से लोग जान बचाने के लिए शव छोड़कर भाग गए। भाजपा युवा नेता मोंटी रैकवार ने बताया कि बाद में उन्होंने व्यापारी संजय असाटी, शंकर रैकवार और विनय रैकवार के साथ अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया।
मुंडन करा रहे लोगों पर भी हमला
मधुमक्खियों ने तालाब किनारे मुंडन करा रहे लोगों पर भी हमला कर दिया। हालांकि, घायलों में से कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा।
मधुमक्खियों के शांत होने के बाद लोग मुक्तिधाम पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार किया। गौरतलब है कि इस स्थान पर काफी पेड़ हैं, जिनमें मधुमक्खियों के छत्ते बने हुए हैं। इससे फिर कभी इस तरह की घटना हो सकती है। समाज के लोगों ने प्रशासन से इन छत्तों को हटवाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।