सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh MP who came to inspect the dam was attacked by bees

Damoh News: बांध का निरीक्षण करने पहुंचे दमोह सांसद पर मधुमक्खियों का हमला, नेताओं और अफसरों ने भी लगाई दौड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 04:07 PM IST
Damoh MP who came to inspect the dam was attacked by bees

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा में आने वाले सीतानगर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे दमोह सांसद राहुल सिंह और उनके समर्थकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सभी लोग भागते नजर आए। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे जब डैम के पास सांसद अन्य नेताओं के साथ थे तभी वहां मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले में अफरा-तफरी मच गई और सांसद समेत सभी ने मधुमक्खियों से बचने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में सभी को एक दो डंक भी लगे हालांकि कोई विपरीत स्थिति निर्मित नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिसकर्मी भी भागते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सात दिन पहले लापता भाइयों के शव 8 किमी दूर जंगल में मिले, एक शव का मिला कंकाल; दूसरा शव सुरक्षित

बांध का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद लोधी ने कहा कि सिंचाई परियोजना का काम तय समय पर पूरा हो जाए, इसलिए हम उसका निरीक्षण कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले साल मार्च 2026 तक यह काम पूरा हो जाएगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। कार्य की प्रगति देखने के लिए हम फिर यहां आएंगे। जो भी कमियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा और समय पर काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को बहुत जल्द इसका लाभ मिल सके। मधुमक्खियां के हमले पर उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी नौजवान हैं और ऊर्जावान हैं। किसी को कुछ नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- हॉस्टल बंद, स्कूलों में गिनती के छात्र, दोबारा बोर्ड परीक्षा देने के लिए करें आवेदन; आज अंतिम दिन

बता दें कि करीब 600 करोड़ की लागत से सीतानगर सिंचाई व जल आपूर्ति परियोजना का काम चल रहा है। इसका निरीक्षण करने के लिए सांसद अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों से जानकारी ली कि कब तक काम पूरा हो जाएगा। इस परियोजना से आसपास के करीब एक सैकड़ा गांव में पीने के लिए पानी की सप्लाई होगी और खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। परियोजना शुरू होने के बाद क्षेत्र में लोगों को पानी की आपूर्ति के चलते तीनों फसलें उगाने का मौका मिलेगा जिससे कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जूता कारीगर की हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो को दबोचा

22 May 2025

फतेहाबाद में अनियंत्रित कार का वीडियो आया सामने, स्कूटी को मारी थी सीधी टक्कर

22 May 2025

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग फैक्टरी में भीषण आग, हड़कंप मचा

22 May 2025

पेड़ गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

22 May 2025

गोंडा में मिट्टी ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

22 May 2025
विज्ञापन

Singrauli News: अचानक फटा सिलेंडर, लगी आग, घर समेत लाखों का सामान जला; हादसे में बाल-बाल बचे लोग

22 May 2025

Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, पंचामृत अभिषेक के बाद रमाई गई भस्म

22 May 2025
विज्ञापन

लखनऊ में देर रात आंधी के साथ हुई बारिश, गिरा तापमान, कई जगहों पर पेड़ भी गिरे

22 May 2025

लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में बुधवार रात हुई बारिश, चली तेज हवाएं

22 May 2025

हाथरस सत्संग हादसे में आरोपों से मुक्ति के प्रार्थना पत्र पर हुई बहस, अधिवक्ता एपी सिंह ने दी जानकारी

22 May 2025

सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध, बिजली कटौती को लेकर आवाज बुलंद की, हाथों से पंखा चलाकर लगाए नारे, सुधार की मांग

22 May 2025

वाराणसी में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराजगी

22 May 2025

आजमगढ़ पुलिस का गुडवर्क, अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन लूट की घटनाओं का किया खुलासा

22 May 2025

काशी वंदन कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, श्रोता हुए मुग्ध, खूब बजाई तालियां

22 May 2025

वाराणसी के अस्पताल में झारखंड का नक्सली करा रहा था छिपकर इलाज, पुलिस ने निगरानी में लिया

22 May 2025

कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

21 May 2025

राजधानी में दिनभर चुभती-जलती गर्मी, बारिश ने शाम बनाई सुहानी

21 May 2025

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, नोएडा में गिरे ओले, देखें वीडियो

21 May 2025

पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पुलिस कमिश्नर से मिले सांसद रमेश अवस्थी

21 May 2025

Kota News: दिनदहाड़े युवक की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल

21 May 2025

अंबेडकरनगर में दो किशोरों की मौत, मृतक मुकेश के परिजनों ने किया पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार

21 May 2025

अंबेडकरनगर में दो किशोरों की मौत, मृतक प्रिंस के चाचा ने बताया कि अयोध्या घूमने जा रहे हैं

21 May 2025

एक्वा लाइन मेट्रो का परिचालन भी आंधी बारिश से प्रभावित हुआ, कोच में भरा पानी

21 May 2025

Alwar News: अलवर में संदिग्ध मौत, युवक ने मजाक में पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

21 May 2025

पठानकोट में मयंक हत्याकांड का मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

देश के प्रथम गांव में पुष्कर कुंभ का आयोजन... श्रद्धालुओं को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

21 May 2025

Dhar News: धार में पांच माह की गर्भवती महिला पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत, खेत पर कर रही थी काम

21 May 2025

अंबेडकरनगर में हुई दो मौतों की खुली गुत्थी! शवों की हुई पहचान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी

21 May 2025

Betul News: जिला अस्पताल से फरार हुआ अंतरराज्यीय अफीम तस्कर, मेडिकल जांच के दौरान दिया पुलिस को चकमा

21 May 2025

रुड़की में गाली गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

21 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed