फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Road Accident: Vikram Vishwakarma Dies

दमोह में हादसा: करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, अगले ही दिन सड़क हादसे ने छीन लिया सुहाग

Fri, 30 Oct 2026 07:47 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 07:47 PM IST
Damoh Road Accident: Vikram Vishwakarma Dies
करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखने वाली पत्नी के लिए अगले ही दिन एक सड़क हादसे ने जिंदगी में ऐसा अंधेरा ला दिया, जिससे उबर पाना आसान नहीं होगा। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भदर नाले के पास शुक्रवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विक्रम विश्वकर्मा की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन पहले पूजा-अर्चना की थी, उसी को अगले दिन हमेशा के लिए खोने से परिवार गहरे सदमे में है।

पत्नी के साथ जबेरा आ रहे थे विक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ ग्राम पतलोनी से बाइक पर सवार होकर जबेरा आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जबेरा थाना क्षेत्र के भदर नाले के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए, जिसमें विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान

पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के निर्देशन में आरक्षक प्रवीण पटेल, आकाश साहू और वाहन चालक कलाम खान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल विक्रम को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचाया। यहां डॉक्टर रवि यादव ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक दिन पहले मनाया था करवा चौथ, अगले दिन मातम
इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। करवा चौथ के अवसर पर पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, लेकिन त्योहार के अगले ही दिन हुए हादसे में विक्रम की मौत हो गई। पति को खोने के गम में पत्नी बदहवास है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
जबेरा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: जटेहड़ी में लावारिस पशुओं से किसान और ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई समाधान की गुहार

ऊना: राज्य स्तरीय अंडर-19 डिस्कस थ्रो में संयम ठाकुर ने जीता रजत पदक, विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित

30 Oct 2026

हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों के लिए पेंशन समाधान शिविर, कई समस्याओं का मौके पर निपटारा

डोईवाला में कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

30 Oct 2026

देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

30 Oct 2026
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' के नारों के साथ निकले नेता और कार्यकर्ता

30 Oct 2026

तीन दलों में घूम रहे हाथी: बच्चों को लेकर घर से भागा परिवार, पीछे हाथियों ने मकान और धान की फसल रौंदी

30 Oct 2026
विज्ञापन

शिमला में सुबह से छाए बादल, ठंडक बढ़ी; हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

30 Oct 2026

किराये के मकान में 323 किलो अवैध पटाखे बरामद, VIDEO

30 Oct 2026

कानपुर: ऑनलाइन शॉपिंग से ठप हो रहा स्थानीय कारोबार, खुदरा व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

30 Oct 2026

हांसी में शिक्षा मंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: SIR, 1984 के दंगे और वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा

30 Oct 2026

फतेहाबाद के भट्टूकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य जन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दल ने किया निरीक्षण

30 Oct 2026

रायबरेली में बारिश से किसानों पर आई आफत, धान की फसल को नुकसान

30 Oct 2026

बारिश के बीच भी कायम रही 140 साल पुरानी परंपरा, VIDEO

30 Oct 2026

शामली में सरल प्रश्नपत्र देख खिले पीईटी अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल रहे कठिन

30 Oct 2026

मेरठ: 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से राहगीर परेशान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड पर जलभराव

30 Oct 2026

अर्नब तूफान का असर: मेरठ-NCR में बारिश और तेज हवाओं से गिरा तापमान; दिन का पारा 25 डिग्री से नीचे

30 Oct 2026

कानपुर: हैलट अस्पताल परिसर में बारिश से दिक्कतें, इलाज कराने पहुंचे मरीज व तीमारदार बेहाल

30 Oct 2026

त्योहारों में दुकानदारों को बेवजह परेशान न करें पुलिस और निगम प्रशासन, सोनीपत में नकली व मिलावटी सामान बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

30 Oct 2026

कानपुर में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश, चकेरी जीटी रोड पर सन्नाटा, बढ़ी ठिठुरन

30 Oct 2026

फरीदकोट में फसल नुकसान पर सियासत गर्म

राजस्थान पंचायत चुनाव: 3,626 ग्राम पंचायतों में मतदान, 22 जिलों में वोटिंग जारी

30 Oct 2026

कानपुर के टकटौली गांव में मंदिर की मूर्तियां खंडित, भड़के ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

30 Oct 2026

अंबेडकरनगर में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना

30 Oct 2026

गाजियाबाद: उत्तराखंडी कौतिक के लिए भूमि पूजन संपन्न, 1 नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक मेला

30 Oct 2026

खैर में मुनीम 10 लाख रुपये लेकर फरार

30 Oct 2026

तूफान अर्नब का असर, इन 50 जिलों में अलर्ट!

30 Oct 2026

लोधा की चिकावटी रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव

30 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, आरव को बचाने में फिसले रणदीप

30 Oct 2026

गौतम बुद्ध नगर में 32 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा, जीएस और गणित के सवाल में उलझे रहे परीक्षार्थी

30 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed