बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   gorakhpur-woman-missing-after-getting-off-at-damoh-railway-station

दमोह स्टेशन पर उतरी और फिर लापता हो गई गोरखपुर जा रही महिला: चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; जानें सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 10:31 PM IST
gorakhpur-woman-missing-after-getting-off-at-damoh-railway-station
अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही एक 41 वर्षीय महिला के दमोह रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला की तलाश में जुटे परिजन मंगलवार को दमोह पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। वहीं महिला के भाई ने बहन का पता बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। लापता महिला की पहचान अंजलि यादव (41), पत्नी राजेश यादव, निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। वह अपने पिता अशोक यादव और चार बच्चों के साथ अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही थीं।

कटनी पहुंचने पर बर्थ से थीं गायब
परिजनों के अनुसार, शनिवार रात जब ट्रेन कटनी स्टेशन पहुंची तो पिता अशोक यादव की नींद खुली। उन्होंने देखा कि अंजलि अपनी बर्थ पर नहीं थीं। ट्रेन में काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद कटनी जीआरपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दमोह स्टेशन के सीसीटीवी में मिली आखिरी लोकेशन
अंजलि के भाई अंकित यादव और प्रेम कुमार महावर ने बताया कि उन्हें आशंका थी कि अंजलि दमोह स्टेशन पर उतर गई होंगी। इसके बाद वे सागर आरपीएफ पहुंचे, जहां दमोह रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। फुटेज में अंजलि शनिवार रात करीब 2:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेन से उतरती हुई दिखाई दीं। वह फुटओवर ब्रिज के पास भी नजर आईं, लेकिन इसके बाद उनकी कोई गतिविधि कैमरों में स्पष्ट नहीं दिखी।

पढ़ें:  राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उज्जैन पहुंचे, दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी; महाकाल के किए दर्शन

तबीयत बिगड़ने की आशंका
परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अंजलि की तबीयत खराब थी और उन्हें उल्टियां हो रही थीं। संभवतः इसी कारण वह ताजी हवा लेने या पानी के लिए ट्रेन से नीचे उतरी होंगी। हालांकि जब ट्रेन कटनी के लिए रवाना हुई तो वह वापस ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई नहीं दीं।

एसपी से लगाई मदद की गुहार
मंगलवार को परिजन दमोह पहुंचे और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ने परिजनों को शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी दिखाए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंजलि रेलवे स्टेशन से बाहर शहर की ओर गई थीं या नहीं।

पति विदेश में, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि अंजलि के पति विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर उनके चार छोटे बच्चे हैं, जो मां के लापता होने के बाद से बेहद परेशान हैं। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

बहन का पता बताने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये
अंजलि के भाई नितेश यादव ने कहा कि पूरा परिवार दमोह से लेकर गोरखपुर तक उनकी तलाश में जुटा है। यदि किसी व्यक्ति को अंजलि यादव के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी मिलती है, तो परिवार की ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस और परिजन संयुक्त रूप से महिला की तलाश में जुटे हैं। दमोह रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अंजलि आखिर कहां गईं, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नारनौल : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक

VIDEO: मीट-मछली आदि दुकानों को हटाए जाने के विरोध में वाराणसी में प्रदर्शन

30 Jun 2026

भिवानी : पेयजल समस्या को लेकर अलखपुरा के ग्रामीणों ने चार घंटे तोशाम-हांसी मार्ग किया जाम

30 Jun 2026

अंबाला: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, कम विजिबिलिटी बनी मुसीबत, रुक-रुककर हो रही बारिश भी बढ़ा रही मुश्किलें

30 Jun 2026

VIDEO: काशी विद्यापीठ में हुई बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा

30 Jun 2026
विज्ञापन

CG High Court: सरकारी कर्मचारियों की वरिष्ठता पर अहम फैसला, रद्द पदोन्नति आदेश की तारीख से लाभ नहीं मिलेगा

गौरेला में ऑटो चालकों की हड़ताल: मारपीट-वसूली के विरोध में सड़क पर उतरे ड्राइवर; किया चक्का जाम

विज्ञापन

Kullu: अनशन पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो

30 Jun 2026

Video: भाजपा की रंजना देवी बनीं रैत पंचायत समिति की अध्यक्ष, अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

30 Jun 2026

अमृतसर के आरटीए कार्यालय के बाहर ट्रक यूनियन का हंगामा

30 Jun 2026

Shimla: राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए, कहा- सेवा और संवेदनशीलता से बदल रही हैं जिंदगियां

30 Jun 2026

पद्मश्री इन्द्रजीत सिंह सिद्धू बोले- 36 साल से चंडीगढ़ की सफाई कर रहा हूं, कूड़ा फैलाने वालों का भी धन्यवाद

मोहाली में मेयर ने अधिकारियों के साथ किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

30 Jun 2026

Rampur Bushahr: पूर्व पंचायत प्रधान नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार, 20 साल की जेल; 10 हजार रुपये का जुर्माना भी

30 Jun 2026

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद भी अटूट रही आस्था

30 Jun 2026

Solan: नगर निगम बद्दी में जाली वोटों पर भाजपा ने दिया धरना

30 Jun 2026

VIDEO: बरेली नगर निगम को मिले 51 नए कूड़ा वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

30 Jun 2026

पठानकोट में कांग्रेस की अहम बैठक

Video: सुंदर सिंह ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा अस्पताल का मामला

30 Jun 2026

Morena News: हार्ट अटैक से सड़क पर गिरी शिक्षिका, दो युवकों ने सीपीआर देकर बचाई जान; मिला नया जीवनदान

30 Jun 2026

किसानों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

30 Jun 2026

Kashmir: उड़ी बना लैवेंडर हब, त्रिकंजन-बोनियार में नई नर्सरी और प्रोसेसिंग यूनिट शुरू

Sirmour: बारिश के बाद दून-पांवटा में धान की रोपाई के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

30 Jun 2026

Video: बिलासपुर स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन

30 Jun 2026

कानपुर: नर्वल में जुए के अड्डे पर छापा, कार के साथ छह जुआरी गिरफ्तार, 65 हजार नकदी भी बरामद

30 Jun 2026

औद्योगिक परियोजनाओं के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, वन विभाग पर गंभीर आरोप;video

30 Jun 2026

सोलन: अल्का बस्सी बनी नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष

30 Jun 2026

जींद- छात्रावास एवं लाइब्रेरी भवन में मनाया संत शिरोमणि कबीरदास प्रकाश पर्व

30 Jun 2026

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच हो

30 Jun 2026

VIDEO: तकनीकी खराबी से प्रशिक्षु विमान क्रैश, महिला पायलट घायल

30 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed