सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Lineman arrested taking bribe of Rs 5000

MP: दमोह में रिश्वतखोर लाइनमैन रंगे हाथ पकड़ा, 4 माह बाद होने वाला था रिटायर; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 09 Aug 2025 09:05 AM IST
Lineman arrested taking bribe of Rs 5000

दमोह जिले के तेजगढ़ के हर्रई बिजली कंपनी कार्यालय में पदस्थ लाइनमैन गणेश मालवीय को लोकायुक्त सागर की टीम ने शुक्रवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि उसने बिजली चोरी के प्रकरण को खत्म करने के एवज में उपभोक्ता से 10 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें से 5 हजार रुपए वह पहले ही ले चुका था, जबकि शेष 5 हजार लेते समय ट्रैप हो गया।

बता दें कि जिले में 23 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है, जब लाइनमैन को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा है। इससे पहले 17 जुलाई को दमोह में सागरनाका पुलिस चौकी के सामने पदस्थ लाइनमैन कुलदीप सिंह राजपूत को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, गणेश मालवीय 4 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाला था। उसने बिजोरी निवासी आटा चक्की संचालक खुमान सिंह लोधी से बिजली चोरी के मामले को रफा-दफा करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर करौंदी पड़रिया गांव में कार्रवाई कर उसे दबोचा गया।

शिकायत पर झूठा केस बनाया
आवेदक खुमान सिंह ने बताया कि उसकी आटा चक्की का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद जेई और लाइनमैन ने उसे बदला नहीं। कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत करने पर नाराज होकर 4 जुलाई को लाइनमैन और अन्य स्टाफ उसकी चक्की पर पहुंचे और 7.5 पावर की मोटर को 10 पावर बताकर बिजली चोरी का झूठा केस बना दिया। इस पर 70 हजार रुपए जुर्माना भरने को कहा गया।

पढ़ें: बैतूल में पेड़ों को राखी बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन, 79 फीट लंबी राखी लेकर निकली शोभायात्रा

खुमान सिंह के अनुसार, उसने जेई और लाइनमैन से आग्रह किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लाइनमैन ने कहा कि 10 हजार रुपए दो, तो वह मामला खत्म कर देगा। 6 जुलाई को उसने 5 हजार रुपए देकर पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और लोकायुक्त में शिकायत कर दी। शुक्रवार को शेष 5 हजार रुपए देने के दौरान टीम ने लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जेई पर भी शक
मामले में हर्रई बिजली कंपनी के जेई की संलिप्तता की भी आशंका है। लोकायुक्त टीम जेई की तलाश कर रही है, क्योंकि घटना के बाद से वह फरार है। निरीक्षक मंजू किरण ने बताया कि शिकायतकर्ता से चोरी का केस न बनाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। पहले 5 हजार ले लिए गए थे, बाकी 5 हजार लेते समय लाइनमैन को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मौसम साफ होने पर दो दिन बाद खुली फूलों की घाटी

09 Aug 2025

उत्तरकाशी आपदा...राहत सामग्री न मिलने पर धराली के लोगों ने जताई नाराजगी

09 Aug 2025

Meerut: गृहकर में लगभग 10 गुना वृद्धि का विरोध

08 Aug 2025

Meerut: सरधना में पेयजल आपूर्ति बंद, प्रदर्शन किया

08 Aug 2025

Meerut: लेखपालों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया

08 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी मनाई

08 Aug 2025

Meerut: कक्षा में पढ़ाई करते बच्चों पर गिरा छत का प्लास्टर

08 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन

08 Aug 2025

Meerut: खूब बिकीं चांदी की राखियां

08 Aug 2025

Meerut: बहनों ने भाइयों के लिए खरीदी मिठाई

08 Aug 2025

Meerut: देर रात तक बहनों ने खरीदी राखी

08 Aug 2025

बसों की निशुल्क सेवा का महिलाओं ने उठाया लाभ, VIDEO

08 Aug 2025

Ujjain News: मुख्यमंत्री ने उज्जैन आकर ऐसे बढ़ा दी रक्षाबंधन के त्यौहार की खुशी, पहले बंधवाई राखी फिर की पुष्प

08 Aug 2025

एएमयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को मिला जेएनयू छात्र संघ का समर्थन, छात्र संघ की महासचिव मुंतिहा और उपाध्यक्ष मनीषा बोलीं यह

08 Aug 2025

आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, मांगा अधिकार, VIDEO

08 Aug 2025

बांदा में शादी का झांसा देकर झारखंड की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

08 Aug 2025

अलीगढ़ में जिरौली डोर के ग्रामीण स्मार्ट मीटर उखाड़ लाए और लाल डिग्गी बिजली घर जमा करने पहुंच गए

08 Aug 2025

मानेसर पुलिस लाइन में चार क्वार्टर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

08 Aug 2025

बांदा में घरेलू विवाद में बेटे ने चाकू और फरसे से की वृद्ध पिता की हत्या

08 Aug 2025

Tonk News: रक्षाबंधन पर बहनों की निशुल्क यात्रा फेल, बस नहीं मिल रहे धक्के, अधिकारी नदारद

08 Aug 2025

सूट-सलवार पहनकर आई महिला को रेस्टोरेंट में घुसने से रोका, मैनेजर ने आरोप को बताया निराधार

08 Aug 2025

डूसू चुनाव में इस बार उम्मीदवार को भरना होगा एक लाख रुपए का बॉन्ड, डीयू ने जारी किए दिशा निर्देश

08 Aug 2025

Banswara News: त्योहार पर मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सलूंबर में जांच, तीन पर जुर्माना

08 Aug 2025

Sagar News: सागर में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए चार युवक नदी में डूबे, SDRF टीम तलाश में जुटी

08 Aug 2025

Sariska Tiger Reserve Case: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लगाया खनिज घोटाले का आरोप, CBI जांच की मांग

08 Aug 2025

रक्षाबंधन से पहले ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़

08 Aug 2025

लखनऊ में 'लोक संगीत' कार्यक्रम में सरोज वर्मा एवं उनकी टीम ने दी प्रस्तुति

08 Aug 2025

लखनऊ में फोक म्यूजिक संध्या का हुआ आयोजन

08 Aug 2025

टीम लॉस्ट लाइब्रेरी ने ऐतिहासिक न्यूज पेपर्स प्रदर्शनी का किया आयोजन

08 Aug 2025

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस सेवा, उमड़ रही भीड़

08 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed