सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Lord Jageshwarnath offered turmeric and will become groom after two days

Damoh News: भगवान जागेश्वरनाथ को चढ़ी हल्दी, दो दिन बाद बनेंगे दूल्हा...महाशिवरात्रि पर धूमधाम से होगा विवाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 04:27 PM IST
Lord Jageshwarnath offered turmeric and will become groom after two days
दमोह जिले सहित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में विराजमान भगवान जागेश्वरनाथ को सोमवार को हल्दी चढ़ाई गई। इस दिन प्रदेशभर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान को हल्दी का लेपन किया। बुधवार की रात महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का धूमधाम से विवाह संपन्न होगा। दिन में शहर के विभिन्न स्थानों से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी और रात में जोगेश्वरधाम बांदकपुर में शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंदिर पहुंचे।

महिलाओं ने किया हल्दी लेपन
सोमवार को भगवान जागेश्वरनाथ जी को हल्दी चढ़ाई गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु बांदकपुर पहुंचे और भोलेनाथ को हल्दी का लेपन किया। जैसे विवाह से पूर्व दूल्हे को हल्दी लगाई जाती है, उसी प्रकार श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान जागेश्वरनाथ जी को हल्दी अर्पित की। इस दौरान महिलाएं बधाई गीत गाकर उत्सव का माहौल बना रही थीं।

महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकलेगी बारात
दमोह सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध जागेश्वरधाम बांदकपुर में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। दिन में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी और रात को शिव-पार्वती विवाह विधि-विधान से संपन्न होगा। कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है और उनके स्वागत के लिए जगह-जगह जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। कांवड़िए बरमानघाट से नर्मदा जल लेकर भगवान को अर्पित करने के लिए आ रहे हैं।

मंदिरों में विशेष तैयारियां
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तीर्थ क्षेत्र जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर के अलावा शहर के जटाशंकर धाम, मड़कोलेश्वर धाम, बड़ी देवी मंदिर, शिव-शनि-हनुमान मंदिर, फुटेरा तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हटा नगर के गौरीशंकर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को फूल-मालाओं एवं आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। जिलेभर में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी और बांदकपुर धाम में दमोह एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक बारातें पहुंचेंगी।

शिव-पार्वती विवाह की भव्य रस्में
बांदकपुर धाम में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह पूरी विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। मंदिर के पुजारियों द्वारा समस्त रस्में निभाई जाएंगी। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित होंगे। दूर-दूर से श्रद्धालु इस पावन क्षण के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

प्रशासन द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाएं
महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के बांदकपुर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान एडिशनल एसपी, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम आर. एल. बागरी, बांदकपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकृपाल पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : भिवानी में किराना स्टोर की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत, दुकानदार झुलसा

24 Feb 2025

VIDEO : वाराणसी में यूपी बोर्ड परीक्षा जारी, पारदर्शी परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

24 Feb 2025

VIDEO : अमरोहा के अमीर मिस्टर यूपी, भारत ने जीता मिस्टर शाहजहांपुर का खिताब

24 Feb 2025

VIDEO : रायबरेली में शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षााएं, पहले दिन हिंदी का पेपर

24 Feb 2025

VIDEO : झारखंड के राज्यपाल ने देखी अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी, छावनी के फूलों ने लूटी महफिल

24 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में बड़ी घटना, सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल, तेलंगाना का यात्री वाहन खड़ी ट्रक में टकराया, मची चीख पुकार

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड परीक्षा में अतिसंवेदनशील गोंडा में कड़ी निगरानी, एलआईयू समेत टीमें लगी

24 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर के 127 केंद्रों पर 79,666 परीक्षार्थी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू

24 Feb 2025

VIDEO : बाराबंकी में शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, पहले दिन हिंदी का है पेपर

24 Feb 2025

VIDEO : गोंडा में परीक्षाएं शुरू, कड़ी निगरानी में शुरू हुआ पहला पेपर

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 10वीं के विद्यार्थियों का हिंदी का है पेपर

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड 12वीं-10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, केंद्रों पर पहुंचे छात्र

24 Feb 2025

VIDEO : परीक्षा केंद्र पर पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, बच्चों को लगाया टीका

24 Feb 2025

VIDEO : बोर्ड परीक्षा देने गए बच्चों का मुंह मीठा कराया गया, बरसे फूल

24 Feb 2025

VIDEO : कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जुट गए 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

24 Feb 2025

VIDEO : शिविर में शिकायत करते ही शुरू हुई सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत

23 Feb 2025

VIDEO : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जीती मूट कोर्ट प्रतियोगिता, लखनऊ यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर

23 Feb 2025

VIDEO : डीएम के आदेश धड़ाम, बिना हेलमेट पेट्रोल रहा मिल

23 Feb 2025

VIDEO : बाहुबली बीस्ट ने राइजिंग पुष्पा को हराकर जीती ओमर प्रीमियर लीग की ट्रॉफी

23 Feb 2025

VIDEO : Varanasi News : काशी की थाती को प्रस्तुत कर रहा ध्रुपद मेला, कलाकारों ने दी प्रस्तुती, सजा सांस्कृतिक मंच

23 Feb 2025

VIDEO : हमीरपुर में सड़क पर बंद बोरी मिलने से हलकान रही पुलिस

23 Feb 2025

VIDEO : हमीरपुर में प्रदेश मंत्री ने बजट की गिनाई उपलब्धि

23 Feb 2025

VIDEO : महोबा में टक्कर मारकर बाइक को 500 मीटर तक घसीटता ले गया डंपर

23 Feb 2025

VIDEO : अखिलेश बोले- भाजपा के पास केवल प्रचार-प्रसार, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ

23 Feb 2025

VIDEO : इटावा में ऑटो, टेंपो में बैठकर चोरी करने में दंपती गिरफ्तार

23 Feb 2025

VIDEO : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- भाजपा ने धर्म को पहुंचाई ठेस

23 Feb 2025

Chhatarpur News: झांसी-खजुराहो हाईवे पर सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल, गन्ने का रस बेचने निकले थे

23 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में किशोर का मिला शव, हत्या की जताई आशंका

23 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

23 Feb 2025

VIDEO : चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, लखनऊ में हुई आतिशबाजी

23 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed