Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mirzapur News
›
VIDEO : Major incident in Mirzapur, four killed, three injured in road accident Telangana passenger vehicle collided with parked truck
{"_id":"67bbf02a471a24570f0a541d","slug":"video-major-incident-in-mirzapur-four-killed-three-injured-in-road-accident-telangana-passenger-vehicle-collided-with-parked-truck","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर में बड़ी घटना, सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल, तेलंगाना का यात्री वाहन खड़ी ट्रक में टकराया, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर में बड़ी घटना, सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल, तेलंगाना का यात्री वाहन खड़ी ट्रक में टकराया, मची चीख पुकार
प्रयागराज से वाराणसी लौटते समय तेलंगाना का एक यात्री वाहन ट्रक से टकरा गया।जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात लालगंज-मिर्जापुर रोड पर तुलसी गांव स्थित किसान ढाबा के पास हुआ।
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के प्रयागराज से संगम स्नान कर आ रहे यात्रियों का वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।उपचार के दौरान तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के चित्र (44 वर्ष), विशाल (20 वर्ष), वेंकट रेड्डी (40 वर्ष) और माल रेड्डी (40 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल मोतीला (40 वर्ष, संगारेड्डी, तेलंगाना), वीरेंद्र कुमार (32 वर्ष, शंभूपुरा, वाराणसी) और राहुल (26 वर्ष, वाराणसी) का इलाज अस्पताल में जारी है।हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।