{"_id":"67bbf62beb0410dd100d1cde","slug":"video-amroha-ameer-won-the-title-of-mr-up-and-bharat-won-mr-shahjahanpur-in-body-building-championship","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमरोहा के अमीर मिस्टर यूपी, भारत ने जीता मिस्टर शाहजहांपुर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमरोहा के अमीर मिस्टर यूपी, भारत ने जीता मिस्टर शाहजहांपुर का खिताब
काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानियों को समर्पित मिस्टर शाहजहांपुर, मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन गांधी भवन के सभागार में किया गया। देर रात तक चली प्रतियोगिता में अमरोहा जिले के अमीर आलम ने मिस्टर यूपी और भारत को मिस्टर शाहजहांपुर चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने काकोरी कांड के अमर नायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विभिन्न वर्गों में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बहेड़ी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरदोई और शाहजहांपुर के प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया। सबसे पहले मिस्टर शाहजहांपुर के लिए खिलाड़ी मंच पर उतरे। इसमें भारत ने बाजी मारी। अफ्फान ने दूसरा और शिवम वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। विजेता को स्मार्ट टीवी देकर सम्मानित किया गया। अमरोहा के अमीर आलम को मिस्टर यूपी चुना गया। बरेली के दानिश रजा दूसरे स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।