{"_id":"68383862e3f8ae8acf0fa33f","slug":"mining-mafia-snatched-tractor-trolley-from-forest-staff-damoh-news-c-1-1-noi1223-3001403-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: खनन माफियाओं की दबंगई, शहर के बीच वन अमले से छीन ले गए पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: खनन माफियाओं की दबंगई, शहर के बीच वन अमले से छीन ले गए पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 07:13 PM IST
Link Copied
दमोह वन परिक्षेत्र के बालाकोट के जंगल में अवैध रूप से पत्थर खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली वन विभाग की टीम ने पकड़े थे। इन वाहनों को दमोह लाते समय बीच शहर से खनन माफिया एक ट्रैक्टर ट्रॉली छीनकर ले गए। इस दौरान खनन माफिया से वन कर्मियों का विवाद भी हुआ। घटना बुधवार रात स्टेडियम के सामने की है। जिस समय वन माफिया कर्मचारियों से विवाद कर रहे थे उस दौरान कई लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसके बाद कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। विवाद का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक महिला भी वन कर्मियों से विवाद करती दिख रही है।
डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि खबर मिली थी कि दमोह वन परिक्षेत्र के बालाकोट में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पत्थरों का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर बुधवार रात उड़नदस्ता टीम क्षेत्र में पहुंची तो वहां पर दो ट्रैक्टर में अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर भरे मिले। टीम ने दोनों ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और उन्हें लेकर दमोह आ रहे थे, तभी नव जागृति स्कूल के पास दर्जनों लोग पहुंचे और उन्होंने वन कर्मियों को घेर लिया और गुंडागर्दी दिखाकर पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने में कामयाब हो गए। इस धक्का मुक्की में वनकर्मियों को चोट भी आई है। हमने एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। दूसरा ट्रैक्टर लेकर भागे खनन माफिया के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
अभी जानकारी मिली है कि पुलिस ने ट्रैक्टर छीनकर ले जाने वालों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है। डीएफओ ने बताया पकड़े गए दो ट्रैक्टर चालक के खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था, जिन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया है। बता दें बालाकोट के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पत्थर की खदान संचालित होती है उसके अलावा यहां अवैध कटाई भी की जाती है। क्योंकि यह जंगल काफी बड़ा है जो आगे जाकर टाइगर रिजर्व में मिल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।