Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, गांव-गांव किसानों को दी जाएगी जानकारी
{"_id":"683805b4b5235417030c6037","slug":"video-lucknow-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-na-vakasata-kashha-sakalpa-abhayana-ka-kaya-shabharabha-gava-gava-kasana-ka-tha-jaega-janakara-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, गांव-गांव किसानों को दी जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, गांव-गांव किसानों को दी जाएगी जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। यह कई मामले में अहम है। पहली बार वैज्ञानिक गांव में जा रहे हैं। आज से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। इससे समृद्धि आएगी। 11 साल में पूरे देश में खेती में नवाचार हुआ है। एमएसपी तय हुई है। किसानों को अच्छे बीज मिल रहे हैं। लैब टू लैंड अभियान शुरू हो रहा है। यह देश की तस्वीर बदलेगा। कृषि वैज्ञानिक सम्बंधित क्षेत्र में क्लाइमेटिक जोन का भी आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोकभवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की आठ साल की सरकार ने खेती के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। यूपी 10 फीसदी कृषि भूमि में देश के लिए 22 फीसदी उत्पादन करता है लेकिन पिछली सरकारों ने किसानों को अपने एजेंडे से बाहर कर दिया। बीज, खाद और पानी के लिए किसान परेशान रहे। अब बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री के एजेंडे में किसान हैं इसलिए मृदा हेल्थ कार्ड बन रहा है। किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। गेहूं का दाम 2015 तक एक हजार मिलता था अब 2400 से 2800 तक मिल रहा है। ये किसान के जीवन में बदलाव का उदाहरण है। किसानों को 2.50 हजार करोड़ का पानी मुफ्त में दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।