Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Cooperative Federation Board meeting in Sonbhadra decision taken to open new fertilizer sales and paddy-wheat purchase centers
{"_id":"68375e46dc8732e45f0acda7","slug":"video-cooperative-federation-board-meeting-in-sonbhadra-decision-taken-to-open-new-fertilizer-sales-and-paddy-wheat-purchase-centers-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र मेँ सहकारी फेडरेशन बोर्ड की बैठक, नए उर्वरक विक्रय और धान-गेहूं खरीद केंद्र खोलेने का निर्णय लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र मेँ सहकारी फेडरेशन बोर्ड की बैठक, नए उर्वरक विक्रय और धान-गेहूं खरीद केंद्र खोलेने का निर्णय लिया गया
डीसीएफ कार्यालय में बुधवार को दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्ष रईसा खातून की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। नए धान-गेहूं खरीद व उर्वरक विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव पास हुआ।
फेडरेशन के वर्तमान आर्थिक स्थिति, किराया वसूली, नवीनतम आवास-दुकान के आवंटन, फेडरेशन में किए जा रहे उर्वरक एवं मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत धान-गेहूं खरीद व्यवसाय की प्रगति पर सदस्यों ने विचार रखे। डीसीएफ कार्यालय, अतिथि गृह, सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की मरम्मत कराने पर भी सहमति बनी। फेडरेशन की ओर से सभी न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने झारोखुर्द के भट्ठी मोड़, कोन के कचनरवा, बभनी, शीशटोला, म्योरपुर व सेंदुर गांव में उर्वरक और धान-गेहूं क्रय विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर सभी ने सहमति जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।