जनपद बहराइच के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया में रहने वाले सैकड़ो नागरिक आज अतिक्रमण के नाम पर मिले नोटिस के खिलाफ डीएफओ ऑफिस पहुंचे और डीएफओ बी शिव शंकर से मिलकर नोटिस के खिलाफ नाराजगी जताई।
आपको बता दे की दुधवा टाइगर रिजर्व अंतर्गत कतर्निया घाट वन्य जीव विभाग के भीतर बिछिया कस्बे में तकरीबन 200 से अधिक परिवार काफी वर्षों से निवास कर रहे हैं लेकिन स्वामित्व ना होने की वजह से जंगल विभाग इस आबादी को जंगल की भूमि बताते हुए इन्हें अतिक्रमणकरी बता कर हटाने के लिए नोटिस जारी कर चुका है।
नोटिस पाने के बाद अब सैकड़ों ग्रामीण प्रभागीय वन अधिकारी के पास पहुंचकर नाराजगी जताते हुए अपनी फरियाद कर रहे हैं हालांकि इस मामले में डीएफओ बी शिव शंकर का कहना है की जंगल की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसको लेकर 186 लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसके पास स्वामित्व तो नहीं होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।