{"_id":"68371028e2538d5d8704e246","slug":"video-video-ab-gava-jasa-vatara-edavacara-ka-maja-l-sakaga-lkhanauu-val-gamata-ma-vatara-saparatasa-ekatavata-haii-pararabha-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब गोवा जैसे वाटर एडवेंचर का मजा ले सकेंगे लखनऊ वाले, गोमती में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी हुई प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अब गोवा जैसे वाटर एडवेंचर का मजा ले सकेंगे लखनऊ वाले, गोमती में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी हुई प्रारंभ
राजधानी लखनऊ वासी अब गोमती नदी में गोवा बीच जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं क्योंकि लखनऊ में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी शुरू हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा यह कार्य एक निजी वाटर स्पोर्ट्स कंपनी को दिया है।
गोमती नदी में पहली बार लोग जेट स्की वाटर स्पोर्ट्स बाइक का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी पोइंट बनाया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके साथ-साथ यहां और भी कई प्रकार की वाटर बोट है जिसमें लोग अपने पूरे परिवार के साथ गोमती नदी में तेज रफ्तार के साथ सफर का लुत्फ उठा सकते हैं।
एडवेंचर कर रहे लोगों ने बताया कि यह पहली बार लखनऊ शुरू हुआ है। हम लोगों को जैसे ही यह जानकारी हुईं अपने परिवार के साथ यहां आए और एडवेंचर का हिस्सा बनें। हम लोगों को बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि लखनऊ में यह शुरू हुआ। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि यहां का टिकट भी काफी सस्ता है जो कि एक व्यक्ति का 200 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।