{"_id":"683708f9e2538d5d8704e23c","slug":"video-video-amatha-ma-kata-ka-cayana-ka-lkara-marapata-bthaka-sathagata-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी में कोटे के चयन को लेकर मारपीट, बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी में कोटे के चयन को लेकर मारपीट, बैठक स्थगित
कोटे के चयन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई।
बुधवार को विकास खंड के बहोरखा स्थित पंचायत भवन पर कोटे के चयन को लेकर बैठक हुई। जिसमें ग्रामसभा के आठ सौ महिला पुरुष पहुंचे।
बैठक में एडीओआईएसबी मनीराम सरोज ने कोटे के चयन में प्रत्याशी को लेकर मानक पढ़कर सुनाया, जिस पर कोई प्रत्याशी खरा नहीं उतर सका। इस बीच पंचायत भवन के बाहर जमा सैकड़ों की संख्या की भीड़ में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
सूचना पर नायब तहसीलदार गौरीगंज अनुश्री त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी मुसाफिरखाना मौके पर पहुंच कर वहां का हालात संभाल लिया और कोरम अभाव के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। एडीओ पंचायत राम दीन ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित हुई। अगले बीस कार्य दिवस में पुनः चयन को लेकर बैठक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।