{"_id":"68370901b966f6be0906413f","slug":"video-video-amatha-savathhana-ka-rakashha-hara-nagaraka-ka-thayatava-aayajata-haii-kagarasa-savathhana-bcao-abhayana-ka-sagashhatha-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी: संविधान की रक्षा हर नागरिक का दायित्व, आयोजित हुई कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान की संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी: संविधान की रक्षा हर नागरिक का दायित्व, आयोजित हुई कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान की संगोष्ठी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय "संविधान बचाओ अभियान" के अंतर्गत बुधवार को जायस स्थित एक रिसॉर्ट में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि संविधान बचाना सिर्फ एक राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य है।
सांसद ने कहा कि आज देश में कुछ ताकतें लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर संविधान के मूल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान की रक्षा के लिए मुहिम चला रहे हैं, हम सभी को इसमें एक सिपाही की तरह साथ खड़ा होना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और समानतावादी समाज मिल सके। वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि संविधान ने भारत को अंग्रेजों की प्रजा से नागरिक बनाने का अधिकार दिया, इसलिए अब दोबारा किसी भी सत्ता को यह हक नहीं देना चाहिए कि वह हमें प्रजा बना दे।
सेवानिवृत्त प्रोफेसर संतलाल ने संविधान के प्रमुख खंडों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई। शिव प्रसाद कश्यप ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतें हमारे अधिकार छीनना चाहती हैं, जनता को सतर्क होकर मतदान के जरिए जवाब देना होगा। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रही एक महत्वपूर्ण लड़ाई बताया, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संविधान की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर तक संगोष्ठियों का आयोजन आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. संजय सिंह, त्रियुगी नारायण तिवारी, धर्मराज बहेलिया, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा चौहान, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, विजय पासी, मो. मतीन, आई.पी. माली, सर्वेश सिंह, ममता पांडेय, गीता सिंह, तुलसीराम पासी, त्रिभुवन भारती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।