{"_id":"68370167c6ebb426cd0712f4","slug":"video-raebareli-thasata-saga-nahana-gae-yavaka-ka-natha-ma-dabna-sa-mata-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: दोस्तों संग नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: दोस्तों संग नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव के पास लोन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। अहद (20) पुत्र अजीज निवासी आचार्य नगर मोहल्ला अपने दोस्तों अशरफ और कलीम के साथ बुधवार को लोन नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। अशरफ और कलीम तैरना नहीं जानते थे। जिससे वे उसे बचाने में असमर्थ रहे।
दोनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने अहद को पानी से बाहर निकालने में समर्थ हुए और आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अहद डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता था और अविवाहित था।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अहद उसके माता पिता को नवजात अवस्था में जंगल में मिला था जिसके बाद उन्होंने उसे गोद लेकर पाला पोसा और बड़ा किया। अहद की असमय मौत से जहां पिता मोहम्मद अजीज, मां इसरत जहां, बहन सबकितुन्नीशा के आंसू नहीं थम रहे वहीं साथ नहाने गए दोनों दोस्त गहरे सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर जरुरी कार्रवाई पूरी कर शव को सौंप दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।