{"_id":"6837031b4d581accc10df8c2","slug":"video-157-disabled-people-got-artificial-limbs-in-ferozepur-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में 157 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में एलिम्को की भागीदारी व जिला रेड क्रॉस संस्था के सहयोग से एक कैंप लगाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक रणबीर भुल्लर ने शिरकत की। इस मौके पर दिव्यांगों को बनावटी अंग और बुजुर्गों को मुफ्त में उपकरण वितरित किए गए। इसमें 157 दिव्यांगों और 71 बुजुर्ग को 41.66 लाख रुपये के सहायक उपकरण दिए गए। 47 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 46 ट्राई साइकिल, 32 व्हीलचेयर, 74 वैशाखियां, 8 एमआर किट, 24 बनावटी अंग, 49 कानों की मशीन, 12 वाकिंग स्टिक दी गई। इसके अलावा आरवीवाई स्कीम के अधीन 101 कानों की मशीन, 100 घुटनों के बरेसिस, 41 सिलिकॉन कुशन्स, 46 वाकिंग स्टिक और 19 व्हीलचेयर दी गई है। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस के सचिव अशोक बहल के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।