{"_id":"68370b3179df1f2d0c052e50","slug":"video-video-lucknow-bjal-sakata-ka-varathha-ma-mahalo-na-upakathara-ghara-kaya-saugdhaka-thhama-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Lucknow: बिजली संकट के विरोध में महिलाओं ने उपकेंद्र घेरा, किया सड़क धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Lucknow: बिजली संकट के विरोध में महिलाओं ने उपकेंद्र घेरा, किया सड़क धाम
काकोरी के एफसीआई उपकेंद्र अंतर्गत पश्चिम बिहार और आदर्श बिहार कॉलोनी में सोमवार से बुधवार तक चालीस घंटे से अधिक बिजली गायब होने से नाराज लोगों ने एफसीआई उपकेंद्र पहुच कर काकोरी मोड़ से कस्बा काकोरी जाने वाले मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।
कालोनी के अनूप शुक्ला,उमेश शुक्ला,मुश्कान शुक्ला ,ममता, दीपका श्रीवास्तव ,नीतिमा, विकास श्रीवास्तव , गीता रावत समेत कई अन्य लोग प्रदर्शन में शामिल होकर जेई एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझा बुझाकर सड़क से हटाया।
इसी दौरान सिपाही गौरव भदौरिया ने महिला से गाली गलौज करते हुए अभद्रता की इससे नाराज महिलाओं ने पुलिस पर भी कार्यवाई करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उपकेंद्र के अंदर कोई भी कर्मचारी अधिकारी मौजूद नही मिला।
वहीं, उपकेंद्र पर रात के समय में शराब के नशे में कर्मचारी धूत रहते है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने प्रदर्शन करने वालों को समझा बूझकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया और संबंधित अधिकारियों से बिजली बहाल कर समस्या का समाधान करने की बात कह कर प्रदर्शन को खत्म कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।