Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Employees trembled at the displeasure of Bhadohi DM expressed displeasure at the dirt found during inspection gave instructions
{"_id":"68375e332fbfb4339308eed5","slug":"video-employees-trembled-at-the-displeasure-of-bhadohi-dm-expressed-displeasure-at-the-dirt-found-during-inspection-gave-instructions-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही डीएम की नाराजगी पर कांपे कर्मचारियों के पांव, निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी पर जताई नाराजगी, दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही डीएम की नाराजगी पर कांपे कर्मचारियों के पांव, निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी पर जताई नाराजगी, दिया निर्देश
जिलाधिकारी शैलेश कुमार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक औराई तहसील पहुंच गए। अचानक डीएम के आने पर तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। वह ईधर-उधर दौड़कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लग गए। परिसर में गंदगी देख डीएम नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान गैलरी में एसी का आउटडोर होने पर नाराजगी जताई और उसे अन्यत्र लगाने का निर्देश दिया।
तहसील पर पहुंचे डीएम ने उप जिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण निरीक्षण किया। जहां पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद उसे सुरक्षित रखने और देखभाल करने के लिए निर्देश दिया। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में एसी का आउटडोर यूनिट लगने से वे नाराज हो गए। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में ही पानी गिर रहा था। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पूरा गैलरी गर्म हो जाएगा। इसे कहीं बाहर लगवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वाटर कूलर के स्थान को देखा जहां पूरी तरह पानी फैला मिला। उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित करने के बाद वे सीधे विकासखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पूर्व में सूचना मिलने के कारण सभी मुस्तैद दिखे। मीटिंग हाल में बैठकर अफसरों से गुप्तगू किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीडीपीओ रिता अवस्थी, बीडीओ दिलीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक कृष्णा दुबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।