बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   pathariya-damoh-amit-singh-lodhi-suspicious-death-case

Damoh: सिद्ध पहाड़ी के पास मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 11:40 AM IST
pathariya-damoh-amit-singh-lodhi-suspicious-death-case
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सिद्ध पहाड़ी के पास 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान जेरथ चौकी क्षेत्र के सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

सुबह घर से निकला, फिर नहीं लौटा
मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से पथरिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब तीन बजे परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान पथरिया में रहने वाली अमित की मौसी का भी फोन आया। उन्होंने अमित के बारे में जानकारी मांगी। परिजनों ने बताया कि वह अभी तक घर नहीं लौटा है। इसके बाद परिवार लगातार उसकी तलाश करता रहा।

पढे़ं: श्रावण सोमवार पर बाबा महाकाल भी रखते हैं उपवास, कब लगता है भोग? जानिए व्रत और इसकी पूरी परंपरा को

मोबाइल लोकेशन से सिद्ध पहाड़ी पहुंचे परिजन
काफी तलाश के बाद भी अमित का पता नहीं चलने पर परिजनों ने जेरथ चौकी और पुलिस को सूचना दी। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने पर वह पथरिया की सिद्ध पहाड़ी के आसपास मिली। लोकेशन के आधार पर परिजन सिद्ध पहाड़ी पहुंचे, जहां अमित की बाइक खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर खाई में उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

गले में बंधी थी शर्ट, पास मिला संदिग्ध पैकेट
परिजनों के अनुसार, अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी हुई थी। शव के पास जहरीली गोलियों का एक संदिग्ध पैकेट भी मिला। वहीं बाइक और बैग भी घटनास्थल पर मिले। इन परिस्थितियों के आधार पर मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। मृतक के मौसा डाल सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह घर आया था। इसके बाद वह फोटो कॉपी कराने की बात कहकर निकला था। दिनभर उसका कोई पता नहीं चला। रात में तलाश के दौरान सिद्ध पहाड़ी के पास खाई में उसका शव मिला। उन्होंने भी घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि युवक के घर नहीं लौटने की सूचना मिलने के बाद तलाश की जा रही थी। बाद में सिद्ध पहाड़ी के पास उसका शव मिला। घटनास्थल से बाइक और बैग भी बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: कांवड़ यात्रा के चलते किया गया डायवर्जन, बड़े वाहन रेंगकर निकले

09 Aug 2026

फर्रुखाबाद: ट्रक से कुचलकर देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो घायल

09 Aug 2026

जेपी कॉसमॉस में जलभराव, कमजोर सुरक्षा से लेकर लिफ्ट और आवारा कुत्तों तक की समस्या

09 Aug 2026

गुरुग्राम में आयोजित होने वाली ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्थगित

09 Aug 2026

Sagar News: सागर में शेयर बाजार के नाम पर 1.27 करोड़ की बड़ी ठगी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

09 Aug 2026
विज्ञापन

व्यारमा नदी में आया उफान: पुल से दो फीट ऊपर बह रहा पानी; तारादेही-महाराजपुर मार्ग बंद, दोनों ओर फंसे वाहन

09 Aug 2026

कांवड़ मार्ग पर जिलाधिकारी-एसएसपी ने की पुष्प वर्षा

09 Aug 2026
विज्ञापन

कलेक्टर के निर्देश भी बेअसर?: तेज बारिश में टीन खड़ा कर कराना पड़ा अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का वीडियो वायरल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में नगर परिक्रमा शुरू, सड़कों पर दिख रहा भक्तों का सैलाब

09 Aug 2026

कानपुर: इंजीनियर के घर में घुसे चोर, नगदी जेवरात समेत 16 लाख का माल ले गए

09 Aug 2026

बारिश से बदली अलवर की तस्वीर: अरावली की वादियां बनीं हिल स्टेशन; झरनों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ देखें वीडियो

09 Aug 2026

विवाद बढ़ने पर जेएनयू में उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा रद्द

09 Aug 2026

Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी

09 Aug 2026

नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन

09 Aug 2026

नोएडा में सिद्ध पीठ शानी मंदिर सेवा समिति का 15वां वर्ष शिविर, 500 लोगों के ठहरने का इंतजाम

09 Aug 2026

नवंबर 2025 में खुला एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क अब भी उखड़ी और अधूरी

09 Aug 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन ने राैंदे बाइक सवार, दंपती की माैके पर ही माैत

09 Aug 2026

चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक

09 Aug 2026

अयोध्या: कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना, हैदराबाद से आए कलासाधकों ने जीता दिल

09 Aug 2026

कानपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर

09 Aug 2026

कानपुर: इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने निर्माण पर कांग्रेसियों का हंगामा

09 Aug 2026

एक बाइक, 5 सवार और रफ्तार का जोखिम!: पेंड्रा के दुर्गा चौक का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां

09 Aug 2026

प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने जमकर लिया हिस्सा

09 Aug 2026

केसरियामय हुई संगमननगरी, बोल बम के जयकारों से गूंज रहा काशी-प्रयागराज हाईवे

09 Aug 2026

कानपुर: काशी रुद्रास के खिलाड़ियों ने तेज बल्लेबाजी का किया अभ्यास

09 Aug 2026

VIDEO: कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, दर्शन के लिए घंटों लाइन खड़े रहे भक्त

09 Aug 2026

कानपुर: पौधारोपण के लिए आए पौधे शौचालय में रखे, सूखने लगे

09 Aug 2026

Maihar News: हरदासपुर में लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर भी बरसाए लात-घूंसे

09 Aug 2026

कुर्मी समाज ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, गोष्ठी में युवाओं को आगे बढ़ाने व एकजुट होने का किया आह्वान

09 Aug 2026

21वीं कांवड़ यात्रा पर 60 वर्षीय राधा शर्मा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर भट्ट कैंप शिव मंदिर में अर्पित करेंगी

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed