{"_id":"6848ef7d42bd2851420f6734","slug":"policeman-and-dial-100-pilot-assaulted-in-damoh-damoh-news-c-1-1-noi1223-3047507-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुलिसकर्मी और डायल-100 पायलट से मारपीट कर जिंदा जलाने का किया प्रयास, घायल जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुलिसकर्मी और डायल-100 पायलट से मारपीट कर जिंदा जलाने का किया प्रयास, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 09:28 AM IST
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के पैरवारा गांव में मंगलवार रात एक जमीनी विवाद सुलझाने गए पुलिस आरक्षक और डायल हंड्रेड के पायलट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों ही घायलों को तत्काल ही गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। एसपी के निर्देशन में पुलिस अधिकारी घायलों से मिलने पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी देते हुए घायल आरक्षक बलराम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:00 बजे डायल हंड्रेड पर इंदर सिंह ने फोन पर बताया कि उनके खेत पर कुछ लोग अवैध तरीके से जेसीबी चला कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वह डायल हंड्रेड के पायलट मनोज के साथ पर पैरवारा गांव पहुंचे। तो वहां मौजूद धन्ना सिंह व अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि तुम्हें इंदर सिंह लोधी ने पैसे देकर यहां बुलवाया है, अब देखते हैं कौन क्या करता है। घायल आरक्षक ने आरोप लगाते हुए बताया कि वहां पहले से करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे जिन्होंने पहले उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट करते हुए वहां खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी और वीडियो बनाकर कहा कि अब तुम इस बात को कबूल हो कि शराब के नशे में तुमने ही ट्रैक्टर में आग लगाई है। जब आरक्षक ने मोबाइल निकाल कर घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फिर उनके साथ मारपीट की और पायलट व उसे आग में धकेल दिया। घटना में शामिल कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस कर्मियों को जिंदा ना जलाया जाए। इसके बाद वह भागे और मगरोन थाने को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ध्रुव सिंह सहित अन्य लोग वहां से फरार हो गए। घायल सीधे वहां से एसपी निवास पहुंचे और घटना की जानकारी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का इलाज शुरू किया। घायल आरक्षक बलराम ने कहा कि इस घटना के पूरे वीडियो आरोपियों के मोबाइल में बने हुए हैं। इसलिए पुलिस अधिकारी घटना में शामिल लोगों के मोबाइल जब्त तक करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी। कोतवाली टीआई मनीष कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर एसपी सूरत कीर्ति सोमवंशी को सूचना दी। एसपी के निर्देशन में मामले की जांच की जा रही है। हटा एसडीओपी, थाना प्रभारी और भी आसपास के थाना प्रभारी के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स रात में ही पैरवारा गांव पहुंच चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।