{"_id":"67c833892f9eadd3740a81e7","slug":"two-bike-riders-died-in-a-road-accident-damoh-news-c-1-1-noi1223-2693481-2025-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, दोनों रिश्ते में थे समधी; डिवाइडर से टकराई थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, दोनों रिश्ते में थे समधी; डिवाइडर से टकराई थी बाइक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 06:24 PM IST
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले जखतर गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइक सवार खाई में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पथरिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक आपस में समधी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जैरठखेड़ा गांव निवासी मृतक मुन्ना यादव (55) के बेटे शारदा यादव ने बताया कि राहगीरों द्वारा उसे फोन पर जानकारी दी कि उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति खाई में घायल हालत में पड़े हैं। जब वो मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों घायलों को एक निजी वाहन से पथरिया अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक मुन्ना यादव के बेटे शारदा ने बताया कि उनके पिता और ससुर पन्नू यादव 60 बाइक से पथरिया में बैंक की किस्त जमा करने के लिए बाइक से आए थे।
काम खत्म होने के बाद वापस लौटते समय जगथर गांव के पास सड़क पर बने डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई और दोनों अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जाकर गिरे। इस हादसे में पिता और ससुर की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पथरिया पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द किया।
रफ्तार में थी बाइक
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइक सवार काफी रफ्तार में थे। पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों उछलकर खाई मे जा गिरे। यदि बाइक की रफ्तार कम होती तो शायद जान बच जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।