{"_id":"6837017ea34db9209d050b19","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-damoh-news-c-1-1-noi1223-2998315-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जिस पर लगा था गौ हत्या का आरोप, उसका शव पेड़ से लटका मिला; भाई बोला झूठे आरोप से था व्यथित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जिस पर लगा था गौ हत्या का आरोप, उसका शव पेड़ से लटका मिला; भाई बोला झूठे आरोप से था व्यथित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 08:36 PM IST
दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के चंडी चोपरा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। आरोपी पर गौ हत्या का आरोप लगा था, हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं थे। मृतक के भाई ने कहा कुछ लोगों ने भाई को धमकाया और घर गिराने की धमकी दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार बृजेश लोधी पर दो दिन पहले गाय की हत्या का आरोप लगा था। मृतक के भाई भवन के अनुसार, गाय मालिक राजेश लोधी ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर बृजेश पर झूठा आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बृजेश और उसके साथियों ने शराब पीकर मांस खाया और गाय की हत्या कर दी। भाई ने बताया कि गाय मालिक ने पशु पालन मंत्री से शिकायत करने की धमकी भी दी थी। जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि गाय की हत्या मामले में 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 11 लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन बृजेश नहीं आया था। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी के खिलाफ गौ हत्या का पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पुलिस गाय हत्या के साथ-साथ बृजेश की मौत की भी जांच कर रही है।
बता दें चंडी चोपरा गांव में दो दिन पहले राजेश सिंह की पालतू गाय की निर्दयी तरीके से हत्या की गई थी। आरोपियों ने गाय के थन काटकर उसके कुछ अंगों को चोट पहुंचाई थी और सिर भी पत्थरों से कुचला गया था। इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी आक्रोशित थे। वहीं हिन्दू संगठन के लोगों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की थी। इस घटना के आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए, लेकिन एक युवक ने इसी मामले की दहशत में आकर आत्महत्या कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।