{"_id":"6836ca9acd9bfbb7f8005dfe","slug":"video-to-take-admission-in-national-skill-training-institute-women-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 28 मई तक करा लें पंजीकरण, 15 जून को होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एआईसीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 28 मई तक करा लें पंजीकरण, 15 जून को होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एआईसीईटी
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:04 PM IST
Link Copied
भारत सरकार के अधीन सेक्टर 1 स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान की प्रधानाचार्या शशि माथुर ने बताया कि शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना में वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके है अथवा वर्तमान सत्र 2024-25 के सीटीएस पाठ्यक्रम की एआईटीटी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सीआईटीएस के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एआईसीईटी) का आयोजन 15 जून को शहर समेत देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जहां इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट www.nimionlineadmission.in पर जाकर पंजीकरण (आवेदन) करना होगा। इसके साथ ही छात्र सेक्टर 1 स्थित एनएसटीआई नोएडा संस्थान जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।