सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dancing youth died of heart attack in rewa Came from Kanpur to attend friend's wedding

हार्ट अटैक: बरात में डांस कर रहे युवक की मौत, कानपुर से दोस्त की शादी में शामिल होने आया था रीवा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 11:18 AM IST
dancing youth died of heart attack in rewa Came from Kanpur to attend friend's wedding
देश के अन्य राज्यों समेत मध्यप्रदेश में भी बीते वर्ष से अचानक डांस करते, एक्टिंग करते, जिम करते समय हार्ट अटैक से लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर मौत से चंद सेकेंड पहले के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर भी बनता जा रहा है। अब ऐसा ही एक वीडियो मध्यप्रदेश के रीवा शहर से सामने आया है। यहां बरात में डांस करते वक्त एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तरप्रदेश के कानपुर से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के रीवा शहर पहुंचा था। सोशल मीडिया पर शख्स की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बरात में काफी खुश होकर डांस करता नजर आ रहा है और फिर अचानक जमीन पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। बरात में शामिल लोगों को अचानक इस तरह युवक की मौत पर यकीन नहीं होता।

मृतक की पहचान अभय सचान (32) पिता मूलचंद्र सचान के रूप में हुई है। जो उत्तरप्रदेश के कानपुर से बारात में शामिल होने रीवा शहर आया था। मंगलवार रात को बस स्टैंड के पास अमरदीप पैलेस में यूपी के कानपुर से बरात आई थी। लड़की रीवा की रहने वाली है। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे का दोस्त अभय सचान (उम्र 32 साल)  भी कानपुर से बरात में आया था। रात करीब 11:00 बजे बरात निकली थी। ठिठुरन भरी ठंड में ढोल नगाड़े के साथ नाचते झूमते सभी बराती चल रहे थे। बरात में बैंड बाजे की धुन पर दूल्हे का दोस्त भी नाच रहा था। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

उसके जमीन पर गिरते ही बराती अभय को संजय गांधी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत की आशंका जताई है। मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और दोस्तों से बात की। इसके बाद बुधवार दोपहर अभय के शव का पीएम कराया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव लेकर कानपुर चले गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली जानकारी सामने आएगी।

Read More: Kanpur: डांस करते समय हार्ट अटैक से अचानक 32 साल के युवक की मौत, मासूम बेटा अव्यान कुछ समझ ही नहीं पा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़: शख्स को आया हार्ट अटैक,स्वास्थ्य सचिव ने CPR देकर बचाई जान

18 Jan 2023

Crisis In Pakistan : कश्मीर पर पीछे हुए पाकिस्तान के कदम! पीएम शरीफ के बयान का भारत पर होगा असर?

18 Jan 2023

MP की खास खबरें: कड़ाके की ठंड फिर भी बांधवगढ़ पहुंच रहे पर्यटक, 22 जनवरी के बाद कई जिलों में हो सकती है बारिश

18 Jan 2023

करनाल में जन्मदिन की पार्टी में गैस सिलिंडर फटने से 20 लोग झुलसे समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

18 Jan 2023

मोहाली में SGPC प्रधान की गाड़ी तोड़ी,प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर

18 Jan 2023
विज्ञापन

Mahakaleshwar: अभिनेता शेखर सुमन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

18 Jan 2023

MP: कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का बयान,2023 के चुनाव में BJP की 50 से ज्यादा सीटें आईं तो मुंह काला कर लूंगा

18 Jan 2023
विज्ञापन

सचिन पायलट ने अपनी रैलियों में भीड़ जुटा गहलोत-कांग्रेस को दे दिया बड़ा संदेश!

18 Jan 2023

कुश्ती फेडरेशन से नाराज दिग्गज पहलवान,बजरंग पुनिया-साक्षी मलिक धरने पर बैठे

18 Jan 2023

स्कूल न आने की ये कैसी सजा: बेरहम शिक्षक ने आदिवासी छात्र को बेंत से पीटा, शरीर पर पड़े लाल-नीले निशान

18 Jan 2023

पंजाब: बीजेपी में शामिल हुए मनप्रीत बादल,पिछली कांग्रेस सरकार में रहे वित्त मंत्री

18 Jan 2023

रोहतक: कार ने बाइक को मारी टक्कर,युवक को 100 मीटर तक घसीटा,आरोपी ड्राइवर फरार

18 Jan 2023

हिसार: गैंगस्टर काला का आज होगा अंतिम संस्कार,हांसी पुलिस की आरोपियों के घर पर रेड

18 Jan 2023

पंजाब: लुधियाना के खन्ना में मिला बम,पुलिस ने इलाका किया सील

18 Jan 2023

हिसार: सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा,बर्तनों में भरकर ले गए लोग

18 Jan 2023

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा?

Gwalior: NSUI समर्थकों ने ABVP के छात्रों को कार से कुचलने का किया प्रयास, CCTV में कैद हुआ हादसा

18 Jan 2023

अब कृष्णा देख सकेगा दुनिया: कलेक्टर के प्रयासों का परिणाम, जबलपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने शुरू किया इलाज

18 Jan 2023

राहुल गांधी को मिलेगा संजय राउत, फारूक महबूबा समेत कई विपक्षी नेताओं का साथ

MP: कड़ाके की ठंड में बांधवगढ़ पहुंच रहे पर्यटक, दिसंबर में करीब 25 हजार लोगों ने किया बाघों का दीदार

18 Jan 2023

नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा मारपीट का मामला नायब तहसीलदार की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

18 Jan 2023

कैदियों को गांजा देने पहुंची एक ही परिवार की चार महिलाएं पुलिस ने गांजा तस्करी को पकड़ा

18 Jan 2023

MP की खास खबरें: 14 साल बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, फोटो लेने पर भड़कीं जया बच्चन

17 Jan 2023

हरियाणा सरपंच बोला-डेढ़ करोड़ खर्च कर जीता चुनाव,राइट-टू रिकॉल का डर न दिखाए मंत्री समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

17 Jan 2023

Jaya Bachchan: फोटोग्राफर के फोटो लेने पर भड़कीं जया बच्चन, बोली- इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए

17 Jan 2023

Shafiqur Rahman Barq: फिर विवादो में शफीकुर्रहमान बर्क, मुसलमान कौम को लेकर दिया भड़काऊ बयान

17 Jan 2023

आवारा पशुओं का जिक्र कर वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर फिर बोला जोरदार हमला

17 Jan 2023

पानीपत की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर राख

17 Jan 2023

MP News: हर हर शंभू की धुन पर पतंग उड़ाने के बाद अब बुलेट चलाकर सुर्खियों में छाए शहडोल एडीजीपी, देखें वीडियो

17 Jan 2023

पंजाब मे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर बोला हमला

17 Jan 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed