{"_id":"69dbc129df088fd9aa06332a","slug":"video-traders-surround-the-collectors-residence-accusing-the-police-of-filing-a-case-without-investigation-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"व्यापारियाें ने कलेक्टर आवास का किया घेराव, पुलिस पर लगाए बिना जांच मुकदमा लिखने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियाें ने कलेक्टर आवास का किया घेराव, पुलिस पर लगाए बिना जांच मुकदमा लिखने के आरोप
दतिया ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:28 PM IST
Link Copied
बड़ोंनी तहसील के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर आवास का घेराव किया। व्यापारियाें का आरोप है कि पुलिस छोटी-छोटी शिकायतों पर उनका थाने में बुलाकर परेशान करती है। यहीं नहीं बिना जांच के झूठे मुकदमें दर्ज कर लिए जाते हैं। व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2013 में ग्राम घुघसी निवासी शांति और उसके पति लखन रावत ने तहसील के व्यापारी मैथिली शरण गुप्ता निवासी बड़ोंनी के पास सोने चांदी के आभूषण गिरवी रखे थे आभूषणों के बदले 1 लाख 19 हजार रुपए की रकम ली थी और आभूषण 1 वर्ष में वापस लेने का लिखित एग्रीमेंट किया था। इसी बीच वर्ष 2016 में व्यापारी मैथिली शरण गुप्त की तबीयत खराब हुई और वह अस्पताल में भर्ती हो गए। व्यापारी का कहना है पैसों की जरूरत के चलते संबंधित व्यक्ति से आभूषण उठाकर रूपये देने की बात कही। इस पर विक्रय करने को बोला गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हाे गई। आरोप है पुलिस ने बिना जांच किए शांति और उनके पति लखन रावत की शिकायत पर मैथिली शरण गुप्ता के परिजनों पर केस दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।