Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A train was stopped at the railway station by chain pulling for former Chief Minister Uma Bharti. Uma said, "There is chaos at the railway station, I will talk to the Railway Minister."
{"_id":"69db6ba7e5abd077aa0bd3d6","slug":"video-a-train-was-stopped-at-the-railway-station-by-chain-pulling-for-former-chief-minister-uma-bharti-uma-said-there-is-chaos-at-the-railway-station-i-will-talk-to-the-railway-minister-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में पूर्व सीएम उमा भारती की ट्रेन छूटी, चेन पुलिंग कर रोका गया, बोलीं- अव्यवस्था की रेलमंत्री से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में पूर्व सीएम उमा भारती की ट्रेन छूटी, चेन पुलिंग कर रोका गया, बोलीं- अव्यवस्था की रेलमंत्री से करेंगे बात
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:50 PM IST
झांसी से नई दिल्ली जा रही पंजाब मेल को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर रोका गया। पूर्व मुख्यमंत्री की ट्रेन छूट जाने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से बात की और ट्रेन को रुकवाया गया। पूर्व सीएम के ट्रेन में सवार होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इस दौरान लगभग 5 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। मीडिया ने चेन पुलिंग को लेकर जब पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल किया तो बोलीं कि रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था है। वह दोपहर 2:18 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आ गई थीं। ट्रेन 2:23 बजे थी। वह एक्सीलरेटर से जा रही थीं लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया। कुछ दूरी चलने पर ई-कार्ट के सामने से एक ट्रेन निकली। इसलिए पांच मिनट तक वहीं खड़े रहना पड़ा। फिर हथ ठेला निकला। ये रेलवे की गलती से हुआ है। इस मामले में रेल मंत्री से बात की जाएगी। मथुरा, झांसी, ललितपुर समेत कई स्टेशनों पर ऐसी दिक्कत आती है। खासकर दिव्यांग, बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है। आधुनिकता में संवेदनहीनता शामिल हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।