सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   MLA Dhruve created ruckus in Dindori public hearing, serious allegations on collector

Dindori News: जनसुनवाई में विधायक धुर्वे का हंगामा, कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- सीएम से करेंगे शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 06:08 PM IST
MLA Dhruve created ruckus in Dindori public hearing, serious allegations on collector
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई जनसुनवाई उस समय विवादों में घिर गई जब शहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर नेहा मारव्या पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन यहां न तो आवेदनों पर तारीख डाली जाती है और न ही समय पर निराकरण होता है।

ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार का आरोप
विधायक धुर्वे ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ग्रामीणों से अभद्र भाषा में बात करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बैगा आदिवासी महिला बुधिया बाई, जिनके नाती की मृत्यु हो चुकी है, पिछले एक महीने से सहायता राशि के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही हैं। जब वह विधायक के साथ कलेक्टर से मिलीं, तो उन्हें फटकार लगाई गई। धुर्वे ने कहा, कलेक्टर आदिवासियों को डांट-फटकार रही हैं। वे कहती हैं कि मेरी जिम्मेदारी नहीं है, विभागीय अधिकारियों से मिलो। फिर जनसुनवाई का क्या मतलब? उन्होंने कड़ी भाषा में कहा कि क्या कलेक्टर यहां मुर्गा-बकरा खाने के लिए बैठी हैं? ऐसी कलेक्टर को जिले में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विकास कार्यों में बाधा का आरोप
विधायक ने कलेक्टर पर विकास कार्यों को रोकने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेहदवानी ब्लॉक में संदीपनी विद्यालय का निर्माण कार्य कलेक्टर के हस्तक्षेप से रुक गया। वहीं, नगर की सीवरेज लाइन का घटिया निर्माण कार्य, जिसे जनप्रतिनिधियों ने खराब गुणवत्ता के चलते बंद कराया था, उसे कलेक्टर ने ठेकेदार से मिलकर फिर से शुरू करवा दिया।

विधायक का कहना है कि प्रशासन को विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए, लेकिन यहां स्थिति उलट है। उनके मुताबिक कलेक्टर का रवैया विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की बजाय अड़चनें खड़ी करने वाला है।

शिक्षकों की नियुक्ति और स्थानांतरण का मामला
जनसुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग की गड़बड़ियों के मुद्दे भी उठे। विनोद नामक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी डी.एड. और बी.एड. धारक हैं और प्राथमिक शाला में अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ाती थीं। लेकिन एक शिक्षक ने अपने रिश्तेदार को भर्ती करा लिया और उनकी पत्नी को बाहर कर दिया। पिछले चार महीने से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।विधायक धुर्वे ने कहा कि जिले में शिक्षकों के स्थानांतरण और युक्तिकरण में भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। योग्य लोगों को दरकिनार कर मनमानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विधायक ने ऐलान किया कि वे इन सभी मामलों की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही बढ़ गई है। अधिकारी न तो जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधियों के सुझावों को महत्व दे रहे हैं। धुर्वे का कहना है कि आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में जिस संवेदनशीलता की जरूरत है, वैसी प्रशासनिक कार्यप्रणाली दिखाई नहीं दे रही। कलेक्टर द्वारा बैगा आदिवासियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार इस बात का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें- Bhopal: दो मस्जिदों को हटाने के आदेश पर गरमाया माहौल,सारंग बोले-लैंड जिहाद के लिए सरकारी जमीन पर किया निर्माण

कांग्रेस-भाजपा के बीच नया विवाद
विधायक के इन आरोपों के बाद डिंडौरी का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा विधायक जहां कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, वहीं कांग्रेस समर्थक इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रहे हैं। फिलहाल जिले के प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या विधायक की शिकायत पर सरकार कोई कार्रवाई करेगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

ये भी पढ़ें- Narsinghpur News: घर का दरवाजा खुलते ही शिक्षिका पर छात्र ने उड़ेला पेट्रोल, आग में बुरी तरह झुलस गई पीड़िता





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद के टोहाना में बढ़ रहा बेसहारा पशुओं का आतंक, आमजन परेशान

19 Aug 2025

फतेहाबाद में इफको केंद्र पर पहुंची डीएपी खाद

19 Aug 2025

Shimla: बैनमोर वार्ड के राजभवन क्षेत्र में भूस्खलन से सड़क ठप, सरकारी आवासों को खतरा

19 Aug 2025

सिविल अस्पताल पंचकूला में सर्वर डाउन, मरीजों की लगी लाइन

19 Aug 2025

कानपुर के घाटमपुर में सब इंस्पेक्टर रिचा सचान का अंतिम संस्कार

19 Aug 2025
विज्ञापन

नारनौल में डेरोली जाट में इनकम टैक्स की टीम ने चार घंटे की जांच, हैदराबाद में मुनीम का करता है कार्य

हिसार में विवाद के बाद शहीद मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण

19 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: यमुना ने पकड़ी रफ्तार, खतरे का निशान कर सकती है पार; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

19 Aug 2025

करनाल में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम

19 Aug 2025

हिसार में एनएचएम कर्मचारी अब प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति

19 Aug 2025

Solan: गिरि और अश्वनी पेयजल योजना से सप्लाई बंद, कई वार्डों में नाै दिन से पानी नहीं

19 Aug 2025

मनीषा की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद महेंद्रगढ़ जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी

VIDEO: ठेके से चुराई थी शराब...पुलिस मुठभेड़ में हुआ ऐसा हश्र, कांप उठा

19 Aug 2025

बुलंदशहर में राहगीरों से छिनैती के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एनकांउटर में एक घायल दूसरा फरार

19 Aug 2025

बाराबंकी में होटल संचालक की पिटाई से घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क की जाम

19 Aug 2025

ग्रेटर नोएडा में मेंटेनेंस एजेंसी ग्रैविटी ने दो माह से नहीं दिया वेतन, हड़ताल पर बैठे कर्मी

19 Aug 2025

मोगा में 2 पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, पानी में फंसे पशुओं को निकालने में मदद करे सरकार-पंधेर

ममदोट में कार सवार चोरों ने करियाना दुकान का शटर तोड़कर की चोरी

तमंचा हाथ में देख..पीछे हटी 'खाकी', मनबढ़ ने सामने ही कर दी फायरिंग- एक घायल

19 Aug 2025

VIDEO: मजदूर की मौत के बाद हंगामा...बीच सड़क पर घरवालों ने रख दी लाश

19 Aug 2025

कानपुर में पुरानी चुंगी पर सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत

19 Aug 2025

ठियोग: पराला मंडी यार्ड के पास सेब से लदा ट्रक पलटा, दो लोग घायल

19 Aug 2025

Solan: शमलेच में बीच सड़क पर सेब से लदी पिकअप पलटी

19 Aug 2025

कानपुर में केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

19 Aug 2025

Ujjain News: महिदपुर में शाही सवारी के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, मारपीट और कुर्सियां चलीं

19 Aug 2025

भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत का मामला, ढाणी लक्ष्मण के सभी रास्ते बंद

19 Aug 2025

भराड़ीसैंण में आज से उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, गरमाएगा सदन

19 Aug 2025

Solan: शहर के वार्ड-13 में पसरी गंदगी, निगम कर्मियों ने नहीं उठाया कूड़ा

19 Aug 2025

राज भवन के पास सड़क धंसने के बाद कर्मचारी आवास खाली कराए, नेता प्रतिपक्ष ने लिया नुकसान का जायजा

19 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed