Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
disabled person going to tricycle repaired crushed by a dumper running at uncontrolled speed on the road
{"_id":"671a7a0e44914ed5cd0cebdd","slug":"a-disabled-person-who-was-going-to-get-his-tricycle-repaired-was-crushed-by-a-dumper-running-at-uncontrolled-speed-on-the-road-died-on-the-way-while-being-referred-to-gwalior-then-this-happened-watch-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2251290-2024-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: ट्राइसाइकिल सुधरवाने जा रहे दिव्यांग को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौत; लोगों ने लगाया जाम, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: ट्राइसाइकिल सुधरवाने जा रहे दिव्यांग को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौत; लोगों ने लगाया जाम, वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2024 08:07 AM IST
गुना शहर के हनुमान चौराहा क्षेत्र में अनियंत्रित गति से दौड़ रहे एक डम्पर ने ट्रायसाइकिल से जा रहे दिव्यांग को कुचल दिया। हादसे में घायल हुए दिव्यांग का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए दिव्यांग के परिजनों और दिव्यांग संगठनों ने देर शाम हनुमान चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
हादसा गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे तेलघानी और हनुमान चौराहे के बीच नगरपालिका जल प्रकोष्ठ कार्यालय के सामने हुआ। हड्डीमील निवासी 45 वर्षीय दिव्यांग राकेश कुशवाह अपनी ट्रायसाइकिल को सही करवाने के लिए नगरपालिका की ओर जा रहे थे। तभी हनुमान चौराहे की तरफ से आ रहे डम्पर क्रमांक एमपी 08 ए 2121 ने उनकी ट्रायसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रायसाइकिल डम्पर के नीचे दब गई और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन, शिवपुरी के पास पहुंचने पर राकेश की मौत हो गई।
हादसे के बाद जिले के दिव्यांग संगठन लामबंद हो गए और शाम करीब 5 बजे हनुमान चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इसके चलते दोनों ओर आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। दिव्यांग संगठनों को बताया गया कि कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की घोषणा की है, साथ ही शासकीय सहायता भी दी जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान जानकारी मिली कि मृतक राकेश कुशवाह की पत्नी भी दिव्यांग हैं और उनकी 12 साल की बेटी है, जिसपर अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है, जबकि दिव्यांग संगठनों ने मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी देने की मांग की है। खास बात यह है कि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी दिव्यांग का शव लेने के लिए एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस की गाड़ी में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।