{"_id":"671a67ba8b067eb453029989","slug":"video-administration-takes-strict-action-on-viral-video-in-bhadohi-investigation-handed-over-to-dios","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त, डीआईओएस को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त, डीआईओएस को सौंपी जांच
भदोही नगर स्थित एक महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य ने फेयरवेल पार्टी के नाम पर पैसा न देने पर छात्राओं को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आडियो में माइनर विषयों में फेल करने, चरित्र प्रमाणपत्र खराब बनाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री के यहां आईजीआरएस पर शिकायत के बाद डीएम ने डीआईओएस अंशुमान को जांच सौंपी है। भदोही नगर के शाहरूख फैज ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा कि महिला डिग्री कॉलेज में 26 अक्तूबर को फेयरवेल पार्टी है। जिसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्राओं से 250 रूपये की मांग की जा ही है। जिन छात्राओं ने पैसा नहीं दिया उन्हें कई विषयों में फेल करने मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा में कम नंबर देने, चरित्र प्रमाणपत्र खराब करने के साथ ही अन्य कॉलेजों में प्रवेश न लेने की स्थिति बनाने की बात कही गई। शिकायकर्ता ने एक आडियो भी दिया। जिसमें यह बातें कही जा रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय शिकायत के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम विशाल सिंह ने डीआईओएस को जांच सौंपी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि डीएम ने प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। आडियो में की गई बातें निंदनीय है। इससे शिकायत सत्य प्रतीत हो रही है। जल्द ही जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।