{"_id":"671a0769b435481bd6051d9e","slug":"video-dog-died-in-shamli-the-villagers-performed-the-last-rites-and-tehranvi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में कुत्ते की माैत हुई तो ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, तेरहवीं भी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में कुत्ते की माैत हुई तो ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, तेरहवीं भी कराई
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:08 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में माजरा रोड नई बस्ती में लोगों ने कुत्ते की तेरहवीं मनाई। यह कुत्ता 12 साल से मोहल्ले में रह रहा था और लोग उसे लल्लू के नाम से पुकारते थे। कुत्ते की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। जन्म के बाद से ही उेसी नस्ल का कुत्ता मोहल्ले में ही रहता था। वह सभी के घर पर आता जाता था और गली में चुपचाप बैठा रहता था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उसने कभी किसी को काटा नहीं था। सभी लोग उसे दुलार करते थे और सभी उसे खाना खिलाते थे। तीन दिन पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को उसकी तेरहवीं विधि विधान के साथ की गई। इस दौरान हवन का आयोजन किया गया और भोज की व्यवस्था की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।