Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Amazing story of strange love, loving couple hanged from the same tree, police engaged in investigation
{"_id":"66c7461820437beb1c019fcb","slug":"amazing-story-of-strange-love-loving-couple-hanged-from-the-same-tree-police-engaged-in-investigation-guna-news-c-1-1-noi1226-2021933-2024-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से थे परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 09:45 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के गुना जिले में प्रेम के दुखद अंत का मामला सामने आया है। इसमें एक प्रेमी जोड़े ने गांव के खेत में स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है और पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ कर रही है। मर्ग कायम कर लिया है।
दरअसल गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के मेरियाखेड़ी खुर्द गांव में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ पर लटका मिला हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी सामने आई है कि मेरियाखेड़ी निवासी युवक नेशकला निवासी युवती से प्रेम करता था। युवती का विवाह हो चुका था, जिसके बाद दोनों परेशान रहने लगे। विवाह के बाद युवती अपने पति के घर नहीं जाना चाह रही थी। एक दिन पहले ही युवक युवती को अपने घर ले आया और दोनों का शव मेरियाखेड़ी गांव के ही खेत में पेड़ पर लटके हुए देखे गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चांचौड़ा थाने की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।