{"_id":"6772a4235b5dca6cf00451dc","slug":"there-was-talk-of-division-between-husband-and-sister-in-law-the-wife-jumped-into-the-well-guna-news-c-1-1-noi1226-2470182-2024-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना में भाई और बहन के बीच चल रही थी जमीन बंटवारे की बात, तब तक पत्नी कुएं में कूद गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना में भाई और बहन के बीच चल रही थी जमीन बंटवारे की बात, तब तक पत्नी कुएं में कूद गई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 07:55 PM IST
गुना जिले के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, महिला का पति उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूंद गया और स्थानीय रहवासियों की मदद से उसकी जान बचा ली।
जानकारी सामने आई है कि बूढ़े बालाजी निवासी गोविंद कुशवाह रविवार दोपहर अपनी बहन प्रवेश बाई के साथ जमीन के पैसों का बंटवारे करने को लेकर बातचीत कर रहा था। गोविंद की पत्नी ने बंटवारे के रुपये में अपना हिस्सा मांग लिया। गोविंद की बहन प्रवेश भाई ने अपनी भाभी यानी पूनम कुशवाह को पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से पूनम इतना नाराज हो गई कि वह तुरंत घर से बाहर निकली और बाड़ी में ही स्थित कुएं में कूंद गई।
गनीमत यह रही कि गोविंद कुशवाह को तैरना आता था, उसने पूनम के पीछे जाकर कुएं में छलांग लगा और उसे डूबने से बचा लिया। इसके बाद स्थानीय रहवासियों ने रस्सी से बांधकर एक पलंग भी कुएं में उतारा, जिसकी मदद से पूनम को बाहर निकाला गया। पति-पत्नी के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। लोगों ने इस घटना को लेकर गोविंद की पत्नी पूनम के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और उसे समझाइश भी दी है।
गौरतलब है कि पारिवारिक विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन इस तरह का मामला शायद आपने पहली बार ही सुना हो कि बंटवारे में अपना हिस्सा न देने की बात पर कोई महिला अपनी जान देने की कोशिश कर सकती हो। जैसा कि उक्त मामले में देखने को मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।