Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : Trains are not able to leave from Ambala, passengers are troubled due to bus blockade
{"_id":"677254ee3d88671576029af0","slug":"video-trains-are-not-able-to-leave-from-ambala-passengers-are-troubled-due-to-bus-blockade","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला से नहीं जा पा रहीं ट्रेनें, बसें का भी चक्का जाम होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला से नहीं जा पा रहीं ट्रेनें, बसें का भी चक्का जाम होने से यात्री परेशान
किसान संगठनों ने मांगें पूरी न होने पर पंजाब बंद किया है। इसका असर अब अंबाला में भी दिखाई दे रहा है। पंजाब बंद होने से करीब 221 ट्रेनें प्रभावित हैं। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने लगभग 157 ट्रेनें रद्द की है। बाकी को देरी से चलाने की बात कही जा रही है।
अंबाला-लुधियाना सेक्शन के शंभू और अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन के लालडू रेलवे स्टेशन पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कारण से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। सर्दी में रेलवे स्टेशन पर समय गुजारना भी यात्रियों को मुश्किल हो रहा है।
हालांकि यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही टिकट रद्दीकरण को लेकर भी अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। वहीं पंजाब बंद का असर रोडवेज पर भी दिखाई दे रहा है। बसें भी नहीं संचालित हो पा रही हैं।
अंबाला से पटियाला, लुधियाना और अमृतसर तक पंजाब के कई जिलों को रोडवेज कवर करती है। मगर सुबह से यहां के लिए एक भी बस संचालित नहीं हई है। वहीं पंजाब की पनबस और पीआरटीसी भी अपनी एक भी बस अंबाला लेकर नहीं आ सकी है।
इसके कारण पंजाब वाले यात्रियों को सर्दी में रोडवेज बस स्टैंड पर ही अपना समय गुजारना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश जाने वाली बसों काे साहा के रास्ते एनएच 344 के जरिए चंडीगढ़ से होते हुए हिमाचल प्रदेश भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।