बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Four daughters from the Gwalior Women's Hockey Academy have brought glory to India in Japan.

Gwalior News: ग्वालियर की चार बेटियों ने जापान में लहराया भारत का परचम, अंडर-18 एशिया कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 10:11 PM IST
Four daughters from the Gwalior Women's Hockey Academy have brought glory to India in Japan.

महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल शहर, बल्कि मध्यप्रदेश और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में जापान के काकामीगहारा में आयोजित हुए महिला अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली ग्वालियर की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का कलेक्ट्रेट में सम्मान किया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में ब्रांज मैडल जीता है।

कलेक्टर चौहान ने कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए सम्मान कार्यक्रम में कहा कि इन युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की ये बेटियां प्रदेश की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगी। छोटे-छोटे शहरों में पली-बढ़ीं इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कलेक्टर ने चारों खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके खेल सफर, पारिवारिक पृष्ठभूमि, प्रशिक्षण और सफलता तक पहुंचने के अनुभवों की जानकारी ली।साथ ही भविष्य में भी इसी लगन और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर झूला पुल: आखिर क्यों टूट रहे पुल की रॉड-सस्पेंशन हुक? कितने दिन में होगी मरम्मत और कब होगा पुल शुरू

ग्वालियर स्थित शिवाजी राव पवार उत्कृष्ट हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं नौशीन नाज, नम्मी गीताश्री, स्नेहा देवड़े एवं महक परिहार ने महिला अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया। नौशीन नाज पूरे एशिया कप टूर्नामेंट की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी (टॉप स्कोरर) रहीं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कुल 16 गोल दागकर भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सम्मान कार्यक्रम में अपर आयुक्त नगर निगम टी. प्रतीक राव एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्वालियर की इन होनहार बेटियों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, कठोर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर स्थानीय प्रतिभाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी: लोहारू पुलिस ने निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया मीठा पानी, लोगों ने की सराहना

25 Jun 2026

नोएडा में निर्जला एकादशी पर दिव्यांग बच्चों ने बांटा जूस, लस्सी एवं जलजीरा

25 Jun 2026

Sirmour: सिरमौर: स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 28 जून को 98 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

25 Jun 2026

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने यमुना बाजार में अतिक्रमण हटाया, निवासियों को नया नोटिस

25 Jun 2026

गुरुग्राम सेक्टर 107 स्थित एम3एम वुडशायर सोसाइटी के लोग जलभराव से परेशान

25 Jun 2026
विज्ञापन

Bihar News: Muzaffarpur शादी समारोह में Murder से हड़कंप! भांजी की शादी में आए मामा को मारी गोली...

25 Jun 2026

Shimla: 75 करोड़ प्लास्टिक होलोग्राम टेंडर पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और हिमाचल सरकार को जारी किया नोटिस

25 Jun 2026
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

25 Jun 2026

जालंधर: विजय सांपला का मुख्यमंत्री मान पर हमला, कहा-आप सरकार का अंत शुरू

25 Jun 2026

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने शुरू किया छात्रों की गूंज अभियान

25 Jun 2026

दिल्ली के यमुना बाजार में बुलडोजर एक्शन, खाली कराए जा रहे 300 घर

25 Jun 2026

Mandi: बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

25 Jun 2026

निर्जला एकादशी पर अलीगढ़ में जगह-जगह हुए शरबत वितरण

25 Jun 2026

पंजाब में एसआईआर शुरू, मोगा में बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म

गोरखपुर मंडलीय ट्रायल के लिए कुशीनगर के तैराकों का चयन

25 Jun 2026

रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

25 Jun 2026

डीएम ने चौपाल में सुनी समस्या

25 Jun 2026

बैठक मे पीएम आवास पात्रों के चयन पर की गई चर्चा

25 Jun 2026

बंटी बबली की पेटी के साथ चोर पकड़ा गया, पुलिस ने किया खुलासा

25 Jun 2026

बुधवार को कड़जा गांव में हुई गोष्ठी, स्थानीय लोगों संग पुलिस ने किया संवाद

25 Jun 2026

Janjgir-Champa: मुस्कान ने शराबी दूल्हे संग शादी से किया इनकार, मंडप में नशे में पहुंचा था दूल्हा

25 Jun 2026

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच 26 जून को अयोध्या पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल

25 Jun 2026

बदहाल शिक्षा व्यवस्था: बालोद में शिक्षक की कमी पर भड़के पालक, स्कूल में जड़ा ताला

25 Jun 2026

जगदलपुर: जंगल से भटककर शहर पहुंचे 3 हिरण, वन विभाग खोज में जुटा

25 Jun 2026

रायबरेली में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या रही कम

25 Jun 2026

Shimla: मंत्री जगत नेगी ने पार्टी में 'भाजपा के स्लीपर सेल' होने का लगाया आरोप, किन्नौर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर जताई नाराजगी

25 Jun 2026

गोंडा में व्हाट्सएप ग्रुप में एआरटीओ को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

25 Jun 2026

त्रिलोक जमवाल बोले- बिजली बिलों में फ्यूल टैक्स जोड़कर 28 लाख परिवारों पर डाला आर्थिक बोझ

25 Jun 2026

IDFC Bank Scam: CBI का बड़ा खुलासा, 101 फर्जी ट्रांजेक्शन से 182 करोड़ रुपये निकाले गए!

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की बड़ी घोषणा, रोहतक में इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों की याद में बनेगा प्रेरणा केंद्र

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed