बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Muskan refuses to marry a drunk groom he had arrived at the wedding venue in an intoxicated state in Janjgir-C

Janjgir-Champa: मुस्कान ने शराबी दूल्हे संग शादी से किया इनकार, मंडप में नशे में पहुंचा था दूल्हा

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 04:09 PM IST
Muskan refuses to marry a drunk groom he had arrived at the wedding venue in an intoxicated state in Janjgir-C
जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा गांव में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन ने मंडप में ही शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे की हालत बिगड़ती देख दुल्हन ने साफ कहा कि वह ऐसे जीवनसाथी के साथ अपना भविष्य नहीं जोड़ सकती। परिवार ने भी बेटी के फैसले का समर्थन किया और अंततः बारात बिना दुल्हन के लौट गई।कोसमंदा गांव में शादी का माहौल पूरी तरह तैयार था।

शहनाइयों की गूंज, मेहमानों की मौजूदगी और विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे के नशे में होने की बात सामने आई। बताया गया कि रस्मों के बीच दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन मुस्कान ने स्थिति देखकर तुरंत अपना विरोध दर्ज कराया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।दुल्हन ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी जिंदगी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं बिताना चाहती जो शादी जैसे महत्वपूर्ण मौके पर भी नशे में हो। परिवार ने सामाजिक दबाव की बजाय बेटी के निर्णय को प्राथमिकता दी और विवाह की प्रक्रिया रोक दी गई।शादी टूटने के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी।

समझाइश के बाद मामला शांत रहा और बारात बिना किसी बड़े विवाद के वापस लौट गई।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दुल्हन के फैसले को लेकर चर्चा हो रही है और कई लोग इसे आत्मसम्मान और सोच-समझकर निर्णय लेने का उदाहरण बता रहे हैं।इसी बीच जांजगीर-चांपा एसपी कार्यालय में मुस्कान को बुलाकर सम्मानित किया गया। एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए बहुत गर्व का विषय है। कि परसों रात को चापा थाने के कुसमुंडा ग्राम में खोखरा गांव से एक बारात आई थी। और बारात में जो दूल्हा था, वह स्वयं नशे में धुत्त था। तो जो दुल्हन थी मुस्कान प्रधान उसने इसका विरोध किया। और इसने स्पष्ट बोला कि मैं किसी जो दूल्हा शादी जैसे मांगलिक अवसर पर नशा करके आया है, उससे विवाह नहीं करूंगी। उसने उसका जमकर विरोध किया और शादी नहीं करने का निर्णय लिया।

बारात को वापस जाना पड़ा। और एक यह मिसाल कायम हुई है।और एक यह मिसाल कायम हुई है। कि कैसे जो बेटियां हैं हमारी इतनाये नशे के खिलाफ हैं। उसने स्वयं अपने भविष्य के बारे में सोचा कि जो आदमी शादी के दिन नशा करके आ सकता है, वो शादी के बाद नशे की हालत में पता नहीं क्या-क्या अत्याचार करेगा। तो ये बाकी बच्चियों के लिए, बाकी बेटियों के लिए एक मिसाल है। कि हमको कैसे नशे के खिलाफकि हमको कैसे नशे के खिलाफ आई युद्ध छेड़ना है। जीवन से जुड़े बड़े फैसलों में किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए और बेटियों को अपने सम्मान और भविष्य को लेकर निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने मुस्कान के साहस और परिवार के सहयोग की भी सराहना की। हमने आज मुस्कान को, और उनके परिवार के लोगों का सम्मान किया है।इस सम्मान कार्यक्रम के बाद यह मामला सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोग इसे जागरूकता और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम में फिर धधका बंधवाड़ी लैंडफिल

25 Jun 2026

फरीदाबाद की राहुल कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान

25 Jun 2026

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और व्यापक : सत्यप्रकाश श्रीवास्तव

25 Jun 2026

Rajasthan News: 'हमारा घर मत तोड़ो', जेसीबी के सामने डटीं बेटियां, बाड़मेर में हाई वोल्टेज ड्रामा

25 Jun 2026

जीरा नगर काउंसिल के प्रधान बने धर्मपाल चुग

विज्ञापन

लखनऊ: मोहर्रम पर लखनऊ की दरिया वाली मस्जिद से 'अलम-ए-फातेह फुरात का जुलूस निकला

25 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में 1100 मीटर की महाध्वजा यात्रा की तैयारी शुरू

विज्ञापन

Ujjain News: शर्मनाक हरकत करने वाला बीएलओ और चार आरोपी गिरफ्तार, फरार चल रहे शख्स को तलाश रही पुलिस

25 Jun 2026

Ujjain News: निर्जला एकादशी पर वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा श्री महाकाल, शीष पर भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन

25 Jun 2026

बहराइच: पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली, एक फरार

25 Jun 2026

आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मॉकड्रिल

25 Jun 2026

एनसीसी छात्राओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, घोष वादन के साथ प्रस्तुत की सलामी एवं परेड

25 Jun 2026

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

24 Jun 2026

जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने किया छपरा टांडा कला पौधशाला का औचक निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

24 Jun 2026

शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू

24 Jun 2026

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

24 Jun 2026

बबीता पांडे गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें

24 Jun 2026

VIDEO: एनओसी लेकर टीटीजेड में 15 साल पुराने वाहन दाैड़ाने वालों पर होगी एफआईआर, स्मार्ट सिटी के कैमरों से रखी जा रही नजर

24 Jun 2026

कानपुर: मेहंदी के जुलूस में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed