बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: 19 youths injured by carbide gun in Gwalior, cornea of eye burnt

MP News: ग्वालियर में कार्बाइड गन से 19 युवा घायल, जल गया आंख का कॉर्निया, कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 08:14 PM IST
MP News: 19 youths injured by carbide gun in Gwalior, cornea of eye burnt

ग्वालियर में कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से घायल होने के एक के बाद एक कई केस सामने आए हैं। अंचल में तीन दिन में 19 युवा कार्बाइड गन से घायल हुए हैं। ग्वालियर के डीडी नगर में कार्बाइड गन चलाते समय दो युवा घायल हुए हैं। दोनों की आंख का कॉर्निया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एक घायल सतेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल एम्स रेफर किया गया है। ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल, जेएएच और रतन ज्योति नेत्रालय में सबसे ज्यादा केस आए हैं। हादसे के बाद कलेक्टर ने “कार्बाइड गन” के निर्माण, खरीद-बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बुधवार को आठ ऐसे घायलों का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन ऑपरेशन कितना सफल रहा और रोशनी कितनी हद तक लौट पाएगी यह अभी नहीं बताया जा सकता है। दोनों केस जिला अस्पताल मुरार के नेत्र रोग विभाग में आए हैं। भिंड के गोहद निवासी सतेन्द्र सिंह गुर्जर व सूरज गुर्जर अभी ग्वालियर के डीडी नगर में किराए पर रहते हैं। यहां रहकर वह पढ़ाई करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) का एड देखा था, जिस पर उन्होंने 200 रुपये में एक कार्बाइड गन ऑनलाइन खरीदी थी। मंगलवार की रात को जब वह कार्बाइड गन चला रहे थे तो गैस लाइटर का ट्रिगर दबाने के बाद भी धमाका नहीं हुआ। इस पर सतेन्द्र ने कार्बाइड गन में जहां से पानी डालते हैं वहां से देखने का प्रयास किया तभी अचानक धमाका हो गया।

धमाके में सतेन्द्र और सूरज की आंख का कॉर्निया जल गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। वहां सूरज की आंख का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन सतेन्द्र की आंख का कॉर्निया बुरी तरह जल चुका है, जिस कारण जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भोपाल एम्स में संपर्क कर सतेन्द्र को भोपाल के लिए रेफर कर दिया है। जेएएच व जिला अस्पताल में चार केस आए हैं, लेकिन अकेले रतन ज्योति नेत्रालय में 15 के लगभग ऐसे केस आए हैं, जिसमें आतिशबाजी व कार्बाइड गन से आंख में चोट लगी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। निजी अस्पताल का आंकड़ा बाहर आया है।

ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित: लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री, सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी शामिल

वहीं शिवपुरी जिले में अब तक 14 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से 4 की आंखों की रोशनी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर और आसपास के गांवों में युवाओं ने पाइप, बोतल और लाइटर की मदद से यह कार्बाइड गन बना ली। कैल्शियम कार्बाइड में पानी डालने पर बनने वाली गैस के दबाव से यह गन तेज धमाके जैसी आवाज करती है।दिवाली के दिन इस देशी गन को चलाते वक्त आंखों को नुकसान पहुंचा लिया। बीते दो दिन में 14 से ज्यादा केस जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में दर्ज हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार कैल्शियम कार्बाइड में पानी डालने से एसिटिलीन (इथाइन) गैस बनती है, जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है। यह गैस आंखों और फेफड़ों के लिए बेहद हानिकारक है। डॉक्टरों का कहना है कि इस देशी कार्बाइड गन पर तत्काल सख्त प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद के गांव नांगली में यात्रियों से भरी टाटा एस पलटी दस यात्री घायल, तीन बाइक सवार को भी लगी चोट

23 Oct 2025

रोहतक में हीरोज एकादश ने 9 विकेट से मैच जीता

23 Oct 2025

हमीरपुर: रोडवेज बस से हल्की टक्कर पर बीच सड़क कार सवारों ने किया बवाल

23 Oct 2025

VIDEO: पटाखा चलाने के विवाद में महिला की माैत, परिवार में मचा कोहराम

23 Oct 2025

VIDEO: आगरा में यमुना किनारा रोड पर लगा भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार

23 Oct 2025
विज्ञापन

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके दाना मंडी में ना पानी और ना शौचालय का प्रबंध

फतेहाबाद के टोहाना में लगे अवैध फ्लेक्स शहर की बिगाड़ रहे सुंदरता

23 Oct 2025
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नारनौल के अटेली अनाज मंडी में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

VIDEO: भाई दूज पर बाजार में रही राैनक, मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़

23 Oct 2025

VIDEO: भाई दूज पर मुश्किल रहा सफर...रोडवेज बस में नहीं मिली सीट, डग्गेमार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया

23 Oct 2025

गोबर की वेदी बनाकर महिलाओं-युवतियों ने की पूजा, VIDEO

23 Oct 2025

कानपुर: ग्रीन पार्क में नेट पर अभ्यास करते नजर आए यूपी टीम के खिलाड़ी

23 Oct 2025

होशियारपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

अंबाला दौरे पर पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह, पुलिस अधिकारियों सहित मुलाजिमों को दिए असलाह संग रखने के निर्देश

23 Oct 2025

कानपुर: भैया दूज पर जिला जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, बंदी भाइयों को किया तिलक

23 Oct 2025

स्वामी प्रसाद मौर्या पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम बोले यह

23 Oct 2025

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रोहतक में डेढ़ एकड़ जमीन छोटे भाई की पत्नी के नाम की

23 Oct 2025

Rajastha Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

23 Oct 2025

VIDEO: बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी, जमकर की मस्ती

23 Oct 2025

VIDEO: सड़क किनारे ट्रक में लगी आग...मच गई अफरतफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

23 Oct 2025

VIDEO: भाई दूज... जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों को देखकर छलके आंसू

23 Oct 2025

अलीगढ़ में घर-घर हुई गोवर्धन पूजा, आरती के बाद बंटा अन्नकूट प्रसाद

23 Oct 2025

VIDEO : भाजपा के डबल इंजन के जवाब में सपा का प्रबल इंजन, कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

23 Oct 2025

मोगा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह का 63वां शहादत दिवस

VIDEO: वायु प्रदूषण की अनदेखी, लोगों को मास्क लगाने की सलाह

23 Oct 2025

Damoh News: पटाखा फोड़ने के विवाद पर बवाल, 25 बदमाशों ने एक घर पर किया हमला; आरोपियों ने पूरे परिवार को पीटा

23 Oct 2025

बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के लिए रखा कठिन व्रत, VIDEO

23 Oct 2025

कानपुर: अंजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें, हैकर मोबाइल हैक कर बैंक अकाउंट कर देगा खाली

23 Oct 2025

ग्रेटर नोएडा में भैया दूज आज, दादरी रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़, मची आपाधापी

23 Oct 2025

Ghaziabad: पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने थाना मुरादनगर का किया अचक निरीक्षण

23 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed